नई दिल्ली, फरवरी 16। डाक विभाग, जिसकी निगरानी भारत सरकार का संचार मंत्रालय करता है, कई छोटी बचत योजनाएं पोस्ट ऑफिस के जरिए पेश करता है। इनमें टाइम डिपॉज़िट अकाउंट (टीडी) और 5-वर्षीय पोस्ट ऑफिस आवर्ती जमा (आरडी) खाता शामिल है। टीडी एफडी की तरह होती है। ये स्कीमें निवेश और जोखिम-मुक्त रिटर्न प्राप्त करने के लिए काफी सेफ ऑप्शन हैं। ये दो छोटी बचत योजनाएं कई लाभ देती हैं, जिनमें एक मनचाही अवधि, उच्च ब्याज दर, खाता खोलने की कम राशि, ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा और समय से पहले खाता बंद करने का विकल्प शामिल है। यदि आपने इनमें किसी योजना में निवेश किया है और आप समय से पहले खाता बंद करना चाहते हैं तो हम आपको उसका स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताएंगे।
खाताधारकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि पोस्ट ऑफिस के टीडी/आरडी खाते को ऑनलाइन प्री-क्लोजर करने के लिए उनके पास नेट बैंकिंग के साथ पोस्ट ऑफिस बचत खाता होना चाहिए। यदि किसी खाताधारक ने पोस्ट ऑफिस नेट बैंकिंग के लिए आवेदन नहीं किया है, तो पहले ये काम निपटाएं। तब ही आप पोस्ट ऑफिस टीडी / आरडी खाता ऑनलाइन बंद कर सकेंगे।
ebanking.indiapost.gov.in पर जाएं और लॉग इन करने के लिए अपना यूजर आईडी/पासवर्ड दर्ज करें। 'लॉगिन' पर क्लिक करें और अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानी पोस्ट ऑफिस बचत से जुड़े मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मिलेगा। प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और इसे वेरिफाई करने के लिए 'कन्फर्म' पर क्लिक करें। अब अपने नेट बैंकिंग अकाउंट पेज के डैशबोर्ड सेक्शन के तहत 'जनरल सर्विसेज' पर क्लिक करें और फिर 'सर्विस रिक्वेस्ट्स' पर क्लिक करें।
'सर्विस रिक्वेस्ट्स' के ड्रॉप-डाउन मेनू में से 'न्यू रिक्वेस्ट्स' का चयन करें और 'क्लोजर/प्रीक्लोजर आरडी एंड टीडी अकाउंट्स' पर क्लिक करें। अब आप डिपॉजिट टाइप चुनें यानी पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट या पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट। 'गो' पर क्लिक करें और अपनी डिपॉजिट अकाउंट नंबर चुनें। अब अपना क्रेडिट अकाउंट चुनें यानी आपके पास जो बचत खाता है, जिस पर आप राशि जमा कराना चाहते हैं। 'ऑनलाइन सबमिट' पर क्लिक करें और अगले पेज पर ट्रांजेक्शन पासवर्ड दर्ज करके अनुरोध की पुष्टि करें।
अंत में 'सबमिट' पर क्लिक करें और आपका अनुरोध सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा। आपके द्वारा किए गए अनुरोध के लिए आपको एक रेफ्रेंस नंबर मिलेगा और आप पीडीएफ फॉर्म में ऑनलाइन रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं। अनुरोध सबमिट करने के 24 घंटों के भीतर, राशि आपके बताए गए बचत खाते में जमा कर दी जाएगी।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट खाता एक वर्ष, दो वर्ष, तीन वर्ष या पांच वर्ष की निश्चित अवधि के लिए खोला जा सकता है। खाते को न्यूनतम जमा 1000 रु के साथ शुरू किया जा सकता है। उसके बाद आप बिना किसी अधिकतम निवेश प्रतिबंध के 100 रु के गुणज में कितना भी निवेश कर सकते हैं। यह छोटी बचत योजना 1 से 3 साल तक के खातों पर 5.5 प्रतिशत और 5 साल के खातों पर 6.7 प्रतिशत ब्याज देती है। यदि यह खाता छह महीने के बाद लेकिन एक वर्ष से पहले बंद कर दिया जाता है, तो खाताधारक पोस्ट ऑफिस बचत खाता ब्याज दर (4%) ही दी जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान