नई दिल्ली। आजकल ब्याज दरें तेजी से कम हो रही हैं। स्थिति यह आ गई है कि स्टेट बैंक की कुछ एफडी की ब्याज दरें इतना कम हो गई हैं कि इनमें पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के बराबर भी ब्याज नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आप का बैंक में सेविंग अकाउंट रखना कितना नुकसान देय है।
स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने सेविंग बैंक अकाउंट पर इस वक्त 2.70 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं एसबीआई 7 से लेकर 45 दिनों की एफडी पर केवल 2.90 फीसदी ही ब्याज दे रहा है। इसके अलावा एसबीआई 46 दिन से लेकर 179 दिनों की एफडी पर इस वक्त केवल 3.90 फीसदी ही ब्याज दे रहा है।
वहीं पोस्ट आफिस अपने सेविंग बैंक अकाउंट पर इस वक्त 4 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ऐसे में एसबीआई की एफडी से ज्यादा ब्यज तो पोस्ट ऑफिस के सेविंग बैंक खाते में रखे पैसे पर मिल रहा है। आमतौर पर लोग इस बात पर ध्यान रहीं देते हैं, और उनको नुकसान उठाना पड़ता है। पोस्ट ऑफिस का सेविंग बैक अकाउंट केवल 500 रुपये से खुल सकता है, और बैंक जैसी सभी सुविधाएं भी देता है।
-पोस्ट ऑफिस बचत खाता में इस वक्त 4 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना पर इस वक्त 6.6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-किसान विकास पत्र पर इस वक्त 6.9 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-सुकन्या समृद्धि योजना पर इस वक्त 7.6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर इस वक्त 7.4 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर इस वक्त 5.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर इस वक्त 5.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर इस वक्त 5.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर इस वक्त 6.7 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
नोट : यह ब्याज दरें 1 जुलाई 2020 से लागू हैं। ध्यान रहे कि पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों की हर तीन माह पर समीक्षा होती है, और इसके हिसाब से इनमें बदलाव किया जा सकता है। ब्याज दरों के बारे में अगली घोषणा 1 अक्टूबर 2020 को होगी। इस दिन से ब्याज यही रह सकती हैं, या यह कम या ज्यादा भी हो सकती हैं।
नोट : आप जिस भी तिमाही में पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना, राष्ट्रिय बचत सर्टिफिकेट (एनएससी) और किसान पत्र (केवीपी) में निवेश करेंगे, तो उस समय मिलने वाली ब्याज दर पूरी योजना अवधि में मिलती रहेगी।
नोट : हालाँकि, पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (पीपीएफ) और सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर सरकार की बदलती रहती है, और यह उसी अनुसार लागू मानी जाती है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ में कोई भी सालाना अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकता है। यह एक बार में कई बार में किया जा सकता है। लेकिन अगर इसे महीने के हिसाब से देंखें तो 12,500 रुपये होता है। पीपीएफ की मेच्येारिटी 15 साल में होती है। आप चाहें तो इसे बाद में 5-5 साल तक के लिए बढ़ा सकते हैं। स्कीम में इस समय 7.1 प्रतिशत की दर से सालाना ब्याज मिलता है। अगर आप सलाना 1.5 लाख रुपये का निवेश इस स्कीम में करते हैं तो आसानी से करोड़पति बन सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको 25 साल तक लगातार निवेश करते रहना होगा। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके पास 25 साल के बाद एक करोड़ रुपये होगा। इसके अलावा आप इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत वार्षिक 1.5 लाख रुपये की टैक्स छूट भी पा सकते हैं।
आप पोस्ट आफिस की रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी में निवेश शुरू करके भी करोड़पति बन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की आरडी में पैसे जमा करने की कोई ऊपरी लिमिट नहीं है। यानी आप आरडी में चाहे जितना पैसा हर माह जमा कर सकते हैं। अगर आप इसमें 12500 रुपये महीना जमा करें, तो आसानी से करोड़पति बन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की आरडी में अभी 5.8 फीसदी सालाना कंपांउंडिंग ब्याज मिल रहा है। अगर आप हर माह 12500 रुपये यानी सालाना 1,50,000 रुपये आरडी में जमा करते हैं तो 27 साल के बाद आपके पास करीब 99 लाख रुपये होगा। अगर आप पूरा एक करोड़ रुपये चहते हैा तो इस निवेश को एक साल के लिए और बढ़ा दें तो यह निवेश एक करोड़ रुपये से काफी ज्यादा हो जाएगा।
पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी एनएससी में निवेश करके भी करोड़पति बना जा सकता है। इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत वार्षिक 1.5 लाख रुपये की टैक्स छूट भी पा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी एनएससी का मेच्योरिटी पीरियड 5 साल का है। वहीं इस वक्त नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी एनएससी पर सालाना 6.8 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। इस लिहाज से अगर आप हर माह 12500 रुपये की एनएसी खरीदते रहें और जैसे ही 5 साल के बाद यह एनएससी पूरी हो, इस पूरे पैसे का दोबारो एनएसएसी में निवेश कर दें। अगर यह क्रम 26 साल तक चलता रहे तो आपके पास एक करोड़ रुपये से ज्यादा फंड तैयार हो जाएगा।
जैसे बैंकों में एफडी होती है वैसे ही पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट यानी टीडी होती है। अगर आप इस टीडी में निवेश की रणनीति बनाएं तो भी करोड़पति बन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट यानी टीडी में जमा की अधिकतम लिमिट तय नहीं है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट के तहत 5 साल की जमा पर 6.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। अगर आप हर साल 12500 रुपये की टाइम डिपाजिट यानी टीडी करते रहें तो 26 साल के बाद आपके पास 1 करोड़ रुपये का फंड होगा। यहां पर ध्यान रखने की बात है कि जैसे ही 5 साल में टीडी पूरी हो, उससे मिला पैसा दोबार टीडी में ही निवेश कर दें। वहीं अगर एक बार में आप 15 लाख रुपये जमा करें, और हर 5 साल में इससे मिले ब्याज सहित पूरे पैसों को दोबारा जमा करते जाएं तो भी आप 30 साल में करोड़पति बन जाएंगे। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की 5 साल की टीडी में पैसे जमा करके आप इनकम टैक्स की छूट भी ले सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान