नई दिल्ली: पोस्ट ऑफिस यानी डाक घर की बचत योजनाओं को सुरक्षित व अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर माना जाता है। भारत की डाक सेवा दुनिया भर में सबसे बड़ी डाक सेवा है। भारत में करीब 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं। पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड डिपॉजिट कराना ज्यादा फायदेमंद और सुरक्षित है। पोस्ट ऑफिस में एफडी कराने पर सुविधाएं भी ज्यादा हैं। हां लेकिन ये बात सच है कि बहुत कम लोगों को पता है कि पोस्ट ऑफिस में एफडी फायदे तो हैं साथ ही सुविधाएं भी हैं। Post Office की फ्रैंचाइजी लेकर ऐसे करें मोटी कमाई
सुरक्षा के लिहाज से यहां एफडी कराना भारतीयों की पहली पसंद है। फिक्स्ड डिपॉजिट पर सरकारी गारंटी मिलती है। एफडी पर ब्याज सालाना आधार पर देय होता है। लेकिन, ब्याज का कैलकुलेशन तिमाही आधार पर किया जाता है। पोस्ट ऑफिस में एफडी कराना बेहद आसान है। इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, पोस्ट ऑफिस में आप 1,2, 3, 5 सालों के लिए एफडी करा सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस में एफडी के लिए कोई भी व्यक्ति अपना अकाउंट चेक या कैश देकर खोल सकता है। अगर यह एफडी अकाउंट चेक से खोला जा रहा है तो यहां ध्यान रखें कि पैसा जिस तारीख में सरकारी अकाउंट में जमा हो जाएंगे, उसी दिन से एफडी अकाउंट खुलने की तारीख मानी जाएगी। अकाउंट खोलने के लिए न्यूनतम 1000 रुपए लगते हैं। इस अकाउंट में मैक्सिमम राशि जमा करने की कोई सीमा नहीं है।
- पोस्ट ऑफिस में अगर आप एफडी कराते हैं तो फिलहाल आपको 7 दिन से एक साल की एफडी पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलता है।
- 1 साल 1 दिन से लेकर 2 साल की एफडी पर भी समान ब्याज दर है।
- 3 साल तक की एफडी पर भी 5.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।
- 3 साल एक दिन से 5 साल तक की एफडी पर 6.70 फीसदी ब्याज मिलता है।
- तिमाही आधार पर इन ब्याज दरों में बदलाव हो सकता है।
अगर आप शहर या जगह बदल रहे हों तो आप पोस्ट ऑफिस में कराए एफडी को जहां आप जा रहे हैं वहां के पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी करा सकते हैं। एफडी अकाउंट एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर किया जा सकता है। इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, अगर आपका व्यक्तिगत एफडी अकाउंट है तो आप इसे ज्वाइंट अकाउंट में बदल सकते हैं। इसी तरह अगर ज्वाइंट अकाउंट है तो आप इसे दोबारा सिंगल अकाउंट में बदल सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस एफडी में नॉमिनी को जोड़ने या बदलने की भी सुविधा है। आप नॉमिनी को अकाउंट खुलने के बाद भी जोड़ सकते हैं या बदल सकते हैं। इसके अलावा एक नाबालिग भी एफडी अकाउंट खोल सकता है। हां, जब वह बालिग हो जाएगा तो उसे अपने नाम पर अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए अप्लाई करना होगा।
इंडिया पोस्ट कई छोटी बचत योजनाएं ऑफर करती हैं। पोस्ट ऑफिस बैंकों की तुलना में बेहतर ब्याज दरें भी ग्राहकों को ऑफर करता है। पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ), सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी), 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट, किसान विकास पत्र (केवीपी) और सीनियर सिटीजन सेविंग्स आदि शामिल है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान