Post Office Savings Account : भारत में बहुत से लोगों का पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट खोलने के लिए आपको सिर्फ 500 रुपये के न्यूनतम बैलेंस की जरूरत होती है। पोस्ट ऑफिस की कई बचत योजनाओं पर आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत टैक्स सेविंग्स का फायदा मिलता है। जब आप पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट खोलते हैं तो आपको मिलने वाला ब्याज हर साल (10,000 रुपये तक टैक्स फ्री) रहेगा। ध्यान रहे कि आपका मोबाइल नंबर आपके पोस्ट ऑफिस बचत खाते के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए। एसएमएस के जरिए ओटीपी प्राप्त करने के लिए, मोबाइल नंबर एक्टिव और वर्किंग होना चाहिए। मोबाइल रजिस्ट्रेशन के लिए सीआईएफ नंबर और डेट ऑफ बर्थ याद रखें। बाकी यहां हम आपको पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट का बैलेंस चेक करने के 7 आसान तरीकों के बारे में बताएंगे।

Advertisement

पोस्ट ऑफिस ऐप

- पोस्ट ऑफिस ऐप खोलें और क्रेडेंशियल्स की मदद से अपने अकाउंट में साइन इन करें
- 'बैलेंस एंड स्टेटमेंट' के तहत स्टेटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें
- मिनी स्टेटमेंट चुनें और 'गो' दबाएं
- आपको डैशबोर्ड पर रीडायरेक्ट किया जाएगा जहां आपको बैलेंस और स्टेटमेंट चेक करने का विकल्प मिलेगा
- यदि आप स्टेटमेंट पर क्लिक करते हैं, तो आपको मिनी स्टेटमेंट और अकाउंट स्टेटमेंट का ऑप्शन मिलेगा
- स्टेटमेंट विकल्प और ड्यूरेशन चुनें जिसके लिए आप स्टेटमेंट देखना चाहते हैं
- स्टेटमेंट डाउनलोड के लिए खुल जाएगा

एसएमएस के जरिए
यदि आप अपने पोस्ट ऑफिस बचत खाते का बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो 'रजिस्टर' टाइप करें और इसे अपने पोस्ट ऑफिस बचत या चालू खाते के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर से '7738062873' पर भेजें। आपका मोबाइल नंबर एसएमएस सर्विस के लिए रजिस्टर होने के बाद, आप केवल 'BAL' टाइप करके इसे '7738062873' पर भेजकर अपने पोस्ट ऑफिस खाते का बैलेंस चेक कर सकेंगे। केवल 'Mini' टाइप करके मिनी स्टेटमेंट प्राप्त हो सकता है और इसे '7738062873' पर भेज दें।

मिस्ड कॉल सर्विस
मिस्ड कॉल बैंकिंग सर्विस के लिए रजिस्टर करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोन से 8424054994 डायल करें। आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर होने के बाद, आप मिनी स्टेटमेंट और बैलेंस इंक्वारी के लिए 8424054994 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

Advertisement
आईपीपीबी मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

अपने मोबाइल पर आईपीपीबी मोबाइल ऐप, अकाउंट नंबर, कस्टमर आईडी (सीआईएफ)/जन्म तिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर एक ओटीपी प्राप्त होगा और आपको इसे वेरिफाई करना होगा। ओटीपी ऑथेंटिकेशन के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। ऐप में लॉग इन करने के लिए एमपिन सेट करें। डैशबोर्ड में आप अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं।

फोन बैंकिंग

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 155299 (टोल-फ्री) डायल करें और आईवीआरएस कमांड को फॉलो करें। भाषा चुनें और अपनी सेविंग्स अकाउंट डिटेल चुनें। अपने खाते का बैलेंस देखने के लिए 'गेट अकाउंट बैलेंस' विकल्प चुनें।

पोस्ट ऑफिस क्यूआर कोड
आपको पोस्ट ऑफिस के क्यूआर कार्ड पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। आपको अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। इसे वेरिफाई करें। अब ओवीडी ऑथेंटिकेशन दर्ज करें और आपको बिना किसी परेशानी के अपने मोबाइल फोन पर खाते का बैलेंस पता लग जाएगा।

Kisan Vikas Patra: New Year से किसानों का पैसा होगा डबल, ये सरकार का प्लान | Good Returns *News
ऑनलाइन बैंकिंग

डीओपी ई-बैंकिंग पोर्टल में लॉग इन करें और अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। इसे वेरिफाई करने के लिए ओटीपी दर्ज करें। अब अकाउंट ऑप्शंस चुनें और आप अपने अकाउंट में उपलब्ध बैलेंस को चेक कर सकते हैं।