नई दिल्ली: अगर आप भी पीएनजी गैस कनेक्शन लेते है तो ये खबर पढ़ना आपके लिए बहुत आवश्यक है। पीएनजी गैस कनेक्शन लेना अब पहले से दोगुना महंगा पड़ेगा। उपभोक्ताओं को अब पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए 5000 रुपये नहीं बल्कि 10,000 रुपये देने पड़ सकते हैं। दरअसल पीएनजीआरबी ने डोमेस्टिक पीएनजी कनेक्शन के लिए रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट स्ट्रक्चर में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल सिक्योरिटी डिपॉजिट अधिकतम 5 हजार रुपए है।
कंज्युमर को ब्याज भी देना होगा
नए बदलाव के तहत तीन तरह के विकल्प तैयार किए गए हैं। अगर कोई कंपनी 10 हजार रुपए सिक्योरिटी अमाउंट लेती है तो उसे उस रकम पर कंज्युमर को ब्याज भी देना होगा। वहीं जो लोग स्मार्ट मीटर, प्री पेड कार्ड या दूसरी सुविएधाएं नहीं लेना चाहते उनके लिए 5 हजार रुपए रिफंडबल अमाउंट का भी विकल्प रहेगा। दरअसल नए बदलाव के जरिए कंपनियों को ये अधिकार दिया जा रहा है कि कॉस्ट बढ़ने पर वे रकम ग्राहक से वसूल पाएं। जानकारी दें कि नए विकल्प पर 27 जुलाई तक सभी पक्षों की राय मांगी गई है।
- जानकारी के लिए बता दें, कि पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करने के लिए ग्रीन गैस लिमिटेड की वेबसाइट (www.gglonline.net) पर जाना होगा।
- इसमें कुछ जानकारियां जैसे नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल आईडी आदि भरने होंगे।
- इसके अलावा पहचान पत्र और आवास प्रमाणपत्र यानी बिजली का बिल या हाउस टैक्स रसीद की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
- फिर जांच के बाद आवेदनकर्ता के मोबाइल और ईमेल आईडी पर भुगतान का एक लिंक शेयर किया जाएगा।
पीएनजी का बिल भी अब ऑनलाइन भरा जा सकता है। इसके लिए ग्रीन गैस का भारत बिल पेमेंट सिस्टम के साथ अनुबंध हुआ है। अब इंटरनेट बैंकिंग, पेमेंट वॉलेट या फिर यूपीआई ऐप जैसे कि पेटीएम, फोनपे, गूगल पे से भुगतान किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी की वेबसाइट पर जाकर उपभोक्ता अपने पिछले गैस बिल की कॉपी डाउनलोड कर सकता है।
दूसरी तरफ कल से यानी 1 जुलाई ये अनलॉक 2.0 के शुरू होने के साथ ही दिल्लीवालों को महंगाई का एक झटका लगा है। हर महीने की तरह इस बार भी पहली तारीख को रसोई गैस के दाम बदले। हालांकि इस बार पिछले महीनों की तरह दाम में भारी वृद्धि नहीं हुई। यह बात जरूर है कि यह लगातार दूसरा महीना रहा जब घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए। अच्छी बात यह भी है कि 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। आईओसी की वेबसाइट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में गैर सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम इस महीने 594 रुपए रहेंगे। पिछले महीने दिल्ली वालों के इस एक एलपीजी सिलेंडर के लिए 593 रुपए चुकाने पड़ रहे थे। इससे पहले जून में गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर में 12 रुपए बढ़ाए गए थे।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित