नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक में आपका खाता है तो ये बड़े काम की खबर है। पीएनबी ने अपने पीएनबीवन ऐप में कई ऐसी सेवाओं को जोड़ दिया है जिससे आपकी बैंकिंग काफी आसान हो जाती है। इस ऐप से जहां आपके लिए अपना डेबिट कार्ड मैनेज करना आसान हो जाएगा वहीं मुश्किल समय मे आप आसानी से पैसे का इंतजाम भी कर सकेंगे। इस एप की मदद से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन आसान भी हो जाएगा। ये ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित भी है। तो चलिए जानते हैं बैंक के इस ऐप के फीचर्स के बारे में।
- पंजाब नेशनल बैंक के इस ऐप की मदद से आप अपने फोनबुक में मौजूद किसी भी कॉन्टेक्ट नम्बर जिसके पास पीएनबी बैंक में खाता हो और उसका नम्बर बैंक एकाउंट के साथ रजिस्टर हो उसे सीधे पैसे भेज सकते हैं।
- आप अपने डेबिट कार्ड को इस ऐप के जरिए मैनेज कर सकते हैं।
- इस ऐप से आप अपने कार्ड को अस्थाई तौर पर लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको ऐप में डेबिट कार्ड ऑन/ऑफ सर्विस का इस्तेमाल करना होगा।
- इस ऐप में आपको एक बड़ी सुविधा मिलती है जिसके तहत आप अपने बैंक खाते को सुकन्या समृद्धि खाते से लिंक कर सकते हैं।
- जरूरत पड़ने पर आप इस ऐप की मदद से अपने सुकन्या समृद्धि खाते से अपने बैंक एकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
- पीएनबी के इस ऐप के जरिए आप अपना टीडीएस जनरेट कर सकते हैं।
- आप इससे अपना फॉर्म 16 सर्टिफिकेट भी निकाल सकते हैं।
- पंजाब नेशनल बैंक पीएनबीपाठशाला थीम के तहत ग्राहकों को अपनी स्कीमों के बारे में जानकारी देने के साथ ही वित्तीय तौर पर जागरूक भी कर रहा है।
- एफडी पर 0.5% ब्याज दर मिलेगी अधिक।
- रिटायरमेंट के बाद कस्टमर जहां भी रहेगा उसका अकाउंट उस स्थान पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
- चेक का कलेक्शन नि: शुल्क किया जाएगा।
- सभी प्रकार के ट्रांसफर पर 50 फीसदी की रियायत दी जाएगी।
- 15,000 रुपये तक किसी भी बाहरी चेक को तुरंत क्रेडिट कर दिया जाएगा।
- केंद्रीय, राज्य सरकार और सशस्त्र बल से रिटायर्ड पेंशनरों को पेंशन बिल और चेक में छूट।
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई आकर्षक पासबुक है जिसमें ये सुविधाएं उपलब्ध हैं।
- इसके साथ ही फ्री नॉमिनेशन फैसिलिटी भी मिलेगी।
- इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन करने के बाद, यूजर को पीएनबी वेरिफाई के लिए पर्सनल सेटिंग में जाकर इनरॉल फॉर पीएनबी वेरिफाई में जाना होगा।
- यूजर को पीएनबी वेरिफाई के लिए एनरोलमेंट के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा और रिक्वेस्ट को कन्फर्म करना होगा।
- पीएनबी वेरिफाई पर रजिस्टर करने के बाद ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस आएगा।
- इसमें पीएनबी वेरिफाई को इंस्टॉल करने के लिए लिंक दिया होगा। यूजर को डिवाइस पर ऐप को इंस्टॉल करने के बाद कस्टमर आईडी के इस्तेमाल से लॉग इन करना होगा।
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन कोड भेजा जाएगा। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त कोड को डालना होगा।
- इसके बाद आपको पीएनबी वेरिफाई पासवर्ड को डालना है या लॉग इन करने के लिए आप पैटर्न या बायोमेट्रिक को भी चुन सकते हैं। इस ऐप को केवल एक डिवाइस पर ही रजिस्टर कर सकते हैं।
हाल ही में पीएनबी ने अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। बैंक, पीएनबी पाठशाला के द्वारा आए दिन कस्टमरों को हो रही परेशानी के समाधान या नई स्कीम की जानकारी देता रहता है। इस बार बैंक ने ट्वीट कर वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को दी जाने वाले विशेष लाभों या सुविधाओं के बारे में बताया है। पीएनबी ने वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कम ब्याज दरों पर इंसटेंट पर्सनल लोन देने के लिए स्पेशल लोन स्कीम शुरू की है। इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिक के जीवन की रक्षा करना है। क्योंकि कई बार पैसों की दिक्कत के चलते सही समय पर इलाज नहीं मिलने से लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाता है।
सीनियर सिटीजन को मिलेंगे अन्य ये लाभ
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान