PM SVANidhi Yojana: केंद्र सरकार देश में कई सारी योजनाएं चला रही है जिसका उद्देश्य है देश में लोगों को लाभ देना है उसी में एक है, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Yojana) भी है। यह योजना विशेषरूप से छोटे दुकानदारों, ठेला लगाने वालों और रेहड़ी-पटरी पर रोज कमाने वाले के बनाई गई है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थी बिना किसी गारंटी के लोन ले सकते हैं। यानी न कोई प्रॉपर्टी गिरवी और न किसी तीसरे व्यक्ति की गारंटी की जरूरत।
योजना क्यों शुरू की गई थी?
सरकार ने इस योजना को जून 2020 में लॉन्च किया था, जब कोरोना महामारी के कारण छोटे कारोबारियों की कमाई लगभग खत्म हो गई थी। रोज कमाने खाने वालों के पास व्यापार फिर से शुरू करने के लिए पैसा नहीं था। ऐसे लोगों को दोबारा खड़े होने में मदद देने के लिए यह योजना शुरू की गई। तब से लेकर अब तक इस योजना ने लाखों परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
अब बढ़कर ₹90,000 तक का लोन मिलेगा
शुरुआत में योजना के तहत अधिकतम 80,000 रुपए तक का लोन मिलता था, लेकिन अब सरकार ने यह सीमा बढ़ाकर 90,000 रुपए कर दी है। यह पूरा लोन तीन चरणों में दिया जाता है:
पहला चरण - 15,000 रुपए का लोन
यह लोन नए लाभार्थियों और उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने पहली बार आवेदन किया है।
दूसरा चरण - 25,000 रुपए का लोन
पहले लोन को समय पर चुकाने वाले लोगों को दूसरा बड़ा लोन आसानी से मिलता है।
तीसरा चरण - 50,000 रुपए का लोन
जो लाभार्थी पहले दोनों चरणों के लोन समय पर चुकाते हैं, उन्हें तीसरे चरण में सबसे बड़ा फायदा मिलता है। 90,000 रुपए तक का बिना गारंटी लोन उपलब्ध है।
30 जुलाई 2025 तक 68 लाख से ज्यादा लोग ले चुके हैं फायदा
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के लॉन्च होने के बाद से अब तक 68 लाख से अधिक छोटे कारोबारी इसका फायदा उठा चुके हैं। यह आंकड़ा बताता है कि यह योजना स्ट्रीट वेंडर्स के लिए कितनी उपयोगी साबित हुई है।
कौन ले सकता है इस योजना का फायदा?
रेहड़ी-पटरी वाले
ठेला चलाने वाले
छोटे खानपान और चाय-नाश्ते के विक्रेता
सैलून, मोची, दर्जी जैसे छोटे कारोबारी
सबसे जरूरी बात-लाभार्थी का स्थानीय नगर निगम या नगर पालिका में पंजीकरण होना चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
1. लोकल बॉडी में रजिस्ट्रेशन
सड़क किनारे दुकान चलाने वाले लोग अपने शहर की नगर निगम या नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन कराएं।
2. पहचान पत्र जरूरी
अगर आपके पास रेहड़ी-पटरी का आईडी कार्ड है, तो आवेदन काफी आसान हो जाता है।
3. बैंक में आवेदन
आधार कार्ड और ज़रूरी दस्तावेज लेकर किसी भी नजदीकी बैंक में जाकर आवेदन किया जा सकता है।
4. ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
जो लोग ऑनलाइन सुविधा चाहते हैं, वे सीधे वेबसाइट पर जाकर या बैंक की डिजिटल सेवाओं के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
5. कोई सिक्योरिटी नहीं
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यही है कि लोन के लिए किसी भी तरह की जमानत देने की जरूरत नहीं पड़ती।
More Articles
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट? जानिए NPCI का नया प्लान
- LPG Price Today: 15 जुलाई को बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम? जानें अपने शहर का नया रेट