Pm Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना के तहत लगभग 1 करोड़ लोगों के घर की छत पर सरकार ने सोलर पैनल लगाने की बात कही है। ऐसे में जो परिवार सोलर पैनल लगवाएगा उसे इस योजना के तहत 300 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी। सरकार ने इस योजना में 75000 करोड़ रुपए की निवेश की बात कही है। इस योजना से आपको एक साथ दो फायदे होते हैं।

Advertisement

एक तरफ आपको जहां मुफ्त बिजली मिलती है, वहीं दूसरी तरफ सरकार आपकी छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए भी आपको सब्सिडी देती है। जिससे आप आसानी से अपने घर की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल करवा सकते हैं और ज्यादा बिजली होने पर उसे बेच भी सकते हैं।

Advertisement

जैसा कि भारत सरकार ने पहले भी घोषित किया था, प्रधानमंत्री सूर्य घर फ्री इलेक्ट्रिसिटी स्कीम के तहत 1 करोड़ परिवारों को फायदा दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की सोलर पैनल इंस्टॉल हो जाने के बाद ही इस स्कीम के तहत मिलने वाली सब्सिडी आपको दी जाएगी। तो आप अभी रजिस्ट्रेशन करवा कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि आपको रजिस्ट्रेशन कहां पर करवाना है और कैसे इस स्कीम का फायदा मिलेगा।

Advertisement

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

अगर आप ऑनलाइन अप्लाई कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर जाना होगा।

एक बार वेबसाइट खुल जाने के बाद आपको अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर का ऑप्शन दिखेगा। आपको इस विकल्प को चुना है।

जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे उसके बाद आपको अपने राज्य की बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का नाम बताना है।

Advertisement

इसके बाद आपको अपना बिजली उपभोक्ता नंबर डालना होगा। इसके अलावा आपको अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी दर्ज करनी होगी।

इसके बाद आपको नए पेज पर कंजूमर नंबर और मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।

इसके बाद जब फार्म खुलेगा तो आपको उसमें रूफटॉप सोलर पैनल के लिए अप्लाई करेगा विकल्प दिखेगा।

सभी जरूरी जानकारी देने के बाद आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको एक फीजिबिलिटी अप्रूवल भी मिलेगा।

यह अप्रूवल मिलने के बाद आप किसी भी डिस्कॉम के साथ रजिस्टर्ड किसी भी वेंडर से अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं।

ऑफलाइन ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

अगर आपको ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं समझ में आती है तो आप ऑफलाइन भी इस योजना के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

Advertisement

इसके लिए आपको अपने नजदीकी डॉग घर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। साथ ही आपको वहां पर इससे जुड़ी सब्सिडी की भी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

मिल रही जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के पोस्ट सर्कल में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की शुरुआत भी की जा चुकी है।

तो अगर आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी डाकघर में जाकर अपना नाम रजिस्टर करवा सकते हैं।

किस तरह मिलेगी सब्सिडी

आपकी जानकारी के लिए बता दे कीइसमें 3 किलो वाट तक 30,000 रुपए प्रति किलो वाट की सब्सिडी मिलती है और उससे ऊपर के कनेक्शन पर 18,000 रुपए प्रति किलो वाट की सब्सिडी दी जाती है।