PM kisan Yojana: देश के 12 करोड़ लोगों को पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त का इंतजार है. इस योजना की 17वीं किस्त 18 जून को जारी हुई थी. इस योजना की 18वीं किस्त आने से पहले पीएम किसान योजना से जुड़ा एक जरूरी अपडेट आया है. अब लाभार्थी पीएम किसान पोर्टल के जरिए खुद ही अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं. चलिए जानते है कि कैसे आप घर बैठे ही आसानी से पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं.

Advertisement

अगर आपने मोबाइल नंबर चेंज किया है, तो 18वीं किस्त आने से पहले अपना मोबाइल नंबर जरूर अपडेट करें. मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. अब आप घर बैठे ही पीएम किसान पोर्टल पर अपना नंबर अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको नीचें दिए गए स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस को ध्यान से फॉलो करना होगा.

Advertisement

स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस

सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

पोर्टल पर आते ही आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे, इन ऑप्शन में से आपको अपडेट मोबाइल नंबर का भी
ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें.

इसके बाद मोबाइल नंबर या आधार नंबर के साथ कैप्चा कोड डालें.

इसके बाद कंसेंट को चेक करके Get Aadhaar OTP वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.

Advertisement

जिसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक हुए मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा. इस ओटपी को डालकर वेरिफाई बटन पर क्लिक करें.

इसके बाद आपके स्क्रीन के सामने सभी जानकारी शॉ हो जाएगी. इसी में ही आपको सबसे नीचें नए मोबाइल नंबर का ऑप्शन मिलेगा.

इसमें आपको मोबाइल नंबर डालकर, Get OTP वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

जिसके बाद नए मोबाइल पर ओटीपी आएगा, इस ओटीपी को डालकर आपको वेरिफाई करना होगा.

Advertisement

इसके बाद आपका नया मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा.

पीएम किसान योजना को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी कहा जाता है. इस योजना के तहत सरकार गरीब किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. किसानों को योजना के तहत हर साल 2000 रुपये की तीन किस्त मिलती है. इस योजना की शुरूआत 1 फरवरी 2019 को हुई थी.