नई दिल्ली: नए साल पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का पैसा लाभार्थियों के खातों में आना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर के दिन देशभर के 9 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के तहत 18 हजार करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की थी। सातवीं किस्त के तौर पर किसानों को 2 हजार रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।
पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक इस योजना के अब तक 11 करोड़ 47 लाख बेनिफिशियरी हो चुके हैं। इस हिसाब से करीब दो करोड़ 26 लाख किसानों को अभी 7वीं किस्त का इंतजार है। तो अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आप भी चेक करना चाहते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं, तो आसानी से अपना स्टेटस जान सकते हैं।
अगर आप इस योजना में रजिस्टर्ड हैं और आपके खाते में 2000 रुपये की किस्त नहीं आई, तो टोल फ्री नंबर पर फोन कर अपनी बात रख सकते हैं। केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं। किसान पीएम-किसान हेल्पलाइन 155261 या टोल फ्री 1800115526 नंबर पर फोन कर सकते हैं। किसान मंत्रालय के नंबर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
बैलेंस चेक करने के लिए आप वेबसाइट pmkisan.gov.in से जुड़े रह सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल ऐप की मदद से खुद को अपडेट भी रख सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में किस्त का स्टेटस भी पता चल जाएगा। खातों में पैसे भेजने की जानकारी ग्राहकों को मोबाइल पर एसएमएस के जरिए दी जाती है। इसके लिए फोन नंबर बैंक खाते में अपडेट होना जरूरी है। अगर आपका फोन नंबर बैंक में रजिस्टर है तो आपके पास पैसे जमा होते ही एसएमएस आ जाएगा।
पीएम किसान में रजिस्ट्रेशन के लिए पास के सीएससी पर जाना पड़ेगा। अगर आपने पीएम किसान ऐप को डाउनलोड कर लिया है तो घर बैठे ही ये सारे काम आसानी से निपटाए जा सकते हैं। इस ऐप के जरिए योजना से जुड़ी जरूरी शर्तों के बारे में आसानी से जाना जा सकता है।
- किसान के नाम खेती की जमीन होनी चाहिए। अगर कोई किसान खेती कर रहा है लेकिन खेत उसके नाम नहीं है, तो वह बेनिफिशिएरी नहीं होगा।
- अगर कोई खेत का मालिक है, लेकिन सरकारी कर्मचारी या रिटायर हो चुका है या दूसरे किसी सरकारी ओहदे पर रहा है तो फायदा नहीं मिलता।
- 10 हजार रुपये महीने से ज्यादा पेंशन मिलती है, इस योजना के लाभार्थी नहीं हो सकते। आयकर देने वाले परिवारों को भी इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
पीएम किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करना बहुत आसान है, बस आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
स्टेप 1 - अपने मोबाइल में प्ले स्टोर एप्लिकेशन पर जाएं।
स्टेप 2 - इसके बाद आपको पीएम-किसान मोबाइल ऐप टाइप करना है।
स्टेप 3 - पीएम-किसान मोबाइल ऐप स्क्रीन पर दिखाई देगा, बस इसे डाउनलोड करें।
वहीं अगर आपको यह ऐप प्ले स्टोर में नहीं मिलती है, तो आप इसे नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.project.pmkisan&hl=en_IN
आपको एप नया किसान पंजीकरण, लाभार्थी की स्थिति, आधार में संशोधन की सुविधा, स्वपंजीकृत किसानों की स्थिति, पीएम किसान हेल्पलाइन आदि की सुविधाएं मिलेंगी
1- पीएम किसान योजना पहली किस्त - फरवरी 2019 में जारी की गई थी
2- पीएम किसान योजना दूसरी किस्त - 2 अप्रैल 2019 को जारी की गई थी
3- पीएम किसान योजना तीसरी किस्त - अगस्त में जारी की गई थी
4- पीएम किसान योजना चौथी किस्त - जनवरी 2020 में जारी की गई
5- पीएम किसान योजना 5वीं किस्त - 1 अप्रैल, 2020 में जारी की गई
6- पीएम किसान योजना छठी किस्त - 1 अगस्त से पैसा आना शुरू
7-पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त जारी हो चुकी है
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग