PM Kisan 20th Kisht Date: देशभर के किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। हर किस्त में किसानों को 2000 रुपये मिलते हैं, जो सरकार डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजती है।

Advertisement

कब जारी होगी 20वीं किस्त?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब 20वीं किस्त जारी की जानी है। अब तक इस योजना की 19 किस्तें किसानों को मिल चुकी हैं। केंद्र सरकार हर चार महीने में किसानों के बैंक खाते में यह राशि भेजती है।
19वीं किस्त फरवरी 2025 में भेजी गई थी, जबकि उससे पहले 18वीं किस्त अक्टूबर 2024 में दी गई थी।

Advertisement

इस पैटर्न को देखते हुए संभावना है कि 20वीं किस्त जून के आखिर में जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

किन्हें मिलेगा योजना का फायदा

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक परिवार में केवल एक ही सदस्य को इसका फायदा दिया जाता है। अगर किसान और उसका बेटा दोनों खेती करते हैं, तो भी दोनों को एक साथ यह लाभ नहीं मिल सकता। इस योजना का फायदा उसी सदस्य को मिलेगा, जिसके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है यानी जमीन जिसके नाम है, वही व्यक्ति एलिजिबल माना जाएगा।

Advertisement

ऐसे चेक करें स्टेट्स

  • पीएम किसान योजना की लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
  • सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आप सबसे पहले https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • फिर वेबसाइट के होमपेज पर आपको 'Beneficiary List' का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी जानकारी भरें और अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको नीचे दी गई जानकारी भरनी होगी।
  • इसमें आपको राज्य (State), जिला (District), उप-जिला / तहसील (Sub-District), ब्लॉक (Block)और ग्राम पंचायत (Village Panchayat) को भरें।
  • सारी जानकारी भरने के बाद 'Get Report' बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके गांव की पूरी लाभार्थी की लिस्ट सामने सामने आ जाएगी। आप इसमें आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं।