PM-Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kisht: देश के करोड़ों किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त जारी कर दी है, अब जल्द ही किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि करीब 9.3 करोड़ किसानों को 2000 रुपए की राशि उनके खाते में सीधे मिलेगी।
क्या है पीएम किसान योजना?
PM-KISAN योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। इसका उद्देश्य देश के छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6000 रुपए की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में 2000 रुपए सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं।
अगर पैसा न आए तो क्या करें?
कई बार किसानों के खाते में किस्त की रकम नहीं आती, जिसकी कई वजहें हो सकती हैं जैसे, अधूरी eKYC, बैंक अकाउंट में गलती, नाम में गड़बड़ी, दस्तावेज़ अपलोड में कमी।
किस्त का स्टेटस ऐसे चेक करें
सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
'Farmers Corner' में जाएं
'Beneficiary Status' पर क्लिक करें
आधार नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें
OTP डालें और कैप्चा भरें
आपको पता चल जाएगा कि पैसा क्यों नहीं आया
समस्या है तो कहां संपर्क करें?
अगर आपको किस्त न मिलने की स्थिति में सही जानकारी वेबसाइट से न मिले, तो आप इन तरीकों से संपर्क कर सकते हैं:
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 155261
अन्य हेल्पलाइन नंबर: 011-24300606
ईमेल करें: pmkisan-ict@gov.in
eKYC ज़रूर करवाएं
कई बार किस्त अटकने की मुख्य वजह अधूरी eKYC होती है। आप ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर आधार और OTP से eKYC कर सकते हैं। अगर आपका मोबाइल आधार से लिंक नहीं है, तो आप नजदीकी CSC सेंटर में जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए eKYC करवा सकते हैं।
लाभार्थी लिस्ट में नाम जरूर चेक करें
आप चाहें तो योजना की वेबसाइट पर जाकर 'Beneficiary List' में अपना नाम देख सकते हैं। यहां राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम भरकर रिपोर्ट पाएं। अगर आपका नाम नहीं है, तो नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
PM-KISAN की 20वीं किस्त का इंतजार अब खत्म हो रहा है। 2 अगस्त को पैसे किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। अगर किस्त नहीं मिलती है, तो आप बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना समाधान पा सकते हैं। सही जानकारी और दस्तावेज होने पर हर एलिजिबल किसान को यह मदद ज़रूर मिलेगी।
More Articles
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत