PM kisan Mandhan Yojana: इस स्कीम की सबसे खास बात ये है कि आप इसे 55 रुपये जमा कर शुरू कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत किसानों की रिटायरमेंट लाइफ टेंशन फ्री हो जाती है. इस स्कीम के तहत किसानों को 60 साल का होने के बाद हर महीने कुछ रुपये पेंशन के रूप में मिलते हैं. चलिए जान लेते हैं कि किसान भाई-बहन इस स्कीम में कैसे अप्लाई कर सकते हैं और उन्हें क्या लाभ मिलेंगे.

Advertisement

देश में आज भी कई लोग खेती-बाड़ी पर निर्भर है. वहीं सबसे दुखत बात ये है कि ज्यादातर किसान गरीबी रेखा के नीचे आते हैं. ऐसे में क्रेंद सरकार इनकी मदद के लिए कई स्कीम चलाती है. इन्हीं स्कीम से एक है पीएम मानधन योजना. ये स्कीम किसानों का रिटायरमेंट लाइफ सिक्योर करती है.

Advertisement

किसान मानधन योजना खासतौर पर किसानों के लिए खोली गई है. किसान मानधन योजना के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. ये भी कह सकते है कि ये स्कीम ज्यादा पॉपुलर नहीं है. ये एक तरीके की पेंशन स्कीम है.
किसान मानधन योजना के तहत किसान को 60 साल बाद हर महीने कुछ हजार रुपयों की पेंशन दी जाती है. इस पेंशन को देने का उद्देश्य किसान को वित्तीय सहायता प्रदान करना होता है.

Advertisement

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर 2019 को किसान मानधन योजना शुरू की गई थी. इस योजना के तहत किसान को 60 साल का हो जाने के बाद हर महीने 3000 रुपये मिलते हैं. इसके अलावा आप इसे 55 रुपये की कीमत से शुरू कर सकते हैं.

पीएम मानधन योजना में निवेश करने के क्या है नियम?

अगर कोई किसान पीएम मानधन योजना में अप्लाई करना चाहता है, तो उसकी उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए. अगर 18 साल से कम या 40 साल से ज्यादा किसी किसान की उम्र होती है, तो वे इस स्कीम के तहत निवेश नहीं कर सकता.

Advertisement

इसके साथ ही पीएम मानधन योजना में किसान जितनी उम्र से निवेश करना शुरू करता है, उस हिसाब से ही उसे निवेश करना पड़ता है. इस योजना के तहत आप 55 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति माह जमा कर सकते हैं. ये रकम आपको 60 साल पूरा होने के बाद मिलती है.

किसान मानधन योजना के तहत जैसे ही आपको 60 साल पूरे होते हैं, आपको हर महीने 3000 रुपये दिए जाते हैं. अगर किसी लाभार्थी की पहले ही मौत हो जाती है, तो इस स्कीम के तहत उसके जीवन साथी को हर महीने 3000 रुपये दिए जाते हैं.

Advertisement

यानी लाभार्थी की मौत होने पर उसके परिवार वाले स्कीम का फायदा उठा सकते हैं.

कैसे करें अप्लाई?

स्टेप 1- अगर आप पीएम मानधन योजना के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट mandhan.in पर जाना होगा.

स्टेप 2- यहां आते ही आपको सेल्फ एनरोलमेंट पर क्लिक करना होगा. जिसके बाद आपको मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

Advertisement

स्टेप 3- फिर आपके दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. इस ओटीपी को वेबसाइट पर दिए गए ऑप्शन में दर्ज करें.

स्टेप 4-जिसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा, फार्म में पूछे गए सभी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरें.

स्टेप 5- इसके अलावा मांगे गए दस्तावेजों को जमा करें. इस फॉर्म में आपसे आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाता पासबुक, पत्र व्यवहार का पता, मोबाइल नंबर, पासपोट साइज फोटो मांगी जाएगी.