नई दिल्ली, मार्च 12। अगर आप पीएम किसान योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे है तो आपके लिए ये खबर है। पीएम किसान योजना के तहत अब किसानों को 11वीं किस्त का इंतजार कर रहें 12 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी किसानों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं की है तो जल्द करा लें वरना पीएम किसान योजना के तहत आने वाली आपकी 11वीं किस्त अटक जाएगी। केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। बता दें पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी शुरू हो गई है और बेहद आसानी से आप अपने घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से कर सकते हैं। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है। इसलिए अगर आपको अगली किस्त बिना किसी रुकावट के पाना है तो 31 मार्च तक इसे जरूर पूरा कर लें।
फायदे की बात : 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- इसके लिए सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।
- दाएं हाथ पर आपको इस तरह के टैब्स मिलेंगे। सबसे ऊपर eKYC लिखा मिलेगा। इस पर क्लिक करें
- अब आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी डालें
- अगर सबकुछ ठीक रहा तो ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिख कर आएगा।
- अगर ऐसा हुआ तो आपकी किस्त लटक सकती है। आप आधार सेवा केंद्र पर इसे ठीक करा सकते हैं।
देश के 12.48 करोड़ से अधिक किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं। 10वीं किस्त समेत दिसंबर-मार्च की किस्त अभी 31 मार्च बचे हुए लाभार्थियों के खातों में आती रहेगी। बता दें पीएम किसान सम्मान निधि के तह केंद्र सरकार हर साल 6000 रुपये 2000-2000 की तीन किस्तों में किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर करती है। अब तक सरकार 10 किस्तें जारी कर चुकी है और 11वीं की 12 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड किसानों को इंतजार है। इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना में एक बड़ा बदलाव किया गया है। किसानों को ई-केवाईसी करना होगा।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन कराना बहुत आसान है। किसान ऑनलाइन घर बैठे इसकी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा पंचायत सचिव, पटवारी या स्थानीय कॉमन सर्विस सेंटर के जरिये भी इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है। किसान खुद भी इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
- आपको पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- अब फार्मर कॉर्नर पर जाइए।
- यहां आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- इसके बाद आधार नंबर डालना होगा।
- इसके साथ ही कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुनना होगा और फिर प्रोसेस को आगे बढ़ाना होगा।
- इस फॉर्म में आपको अपना पूरी पर्सनल जानकारी भरनी होगी।
- इसके साथ ही बैंक अकाउंट का विवरण और खेत से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आप फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
1. इसके लिए सबसे पहले आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
2. अब इसके होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखेगा।
3. किसान कॉर्नर सेक्शन के भीतर Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करें।
4.अब आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करें।
5. इसके बाद आप 'Get Report' पर क्लिक करें।
6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011-23381092, 23382401
पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान