नई दिल्ली: भारत के किसानों के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय है। इस योजना के तहत सरकार देश के किसानों को हर साल तीन बराबर किस्त में 6,000 रुपये हस्तांतरित करती है। इस योजना का लक्ष्य देश के आम किसानों की आय में वृद्धि करना है। PM Kisan : ऐसे सही करें Aadhaar नंबर, वरना नहीं मिलेगी अगली किस्त
11.52 करोड़ किसान जुड़े योजना से
नए साल पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का पैसा लाभार्थियों के खातों में आना शुरू हो गयी है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से 24 जनवरी 2021 तक 11.52 करोड़ किसान जुड़ चुके हैं। दिसंबर-मार्च की किस्त 9 करोड़ 41 लाख 90 हजार 188 किसानों के खातों में 2000-2000 के रूप में पहुंच चुकी है। करीब दो करोड़ से अधिक किसानों को दिसंबर-मार्च की किस्त का इंतजार है। ऐसे में अगर आपकी भी किस्त कहीं फंसी है तो आप अपनी ही नहीं पूरे गांव की लिस्ट अपने मोबाइल पर देखकर बता सकते हैं कि किसको कितनी किस्त मिली और क्यों रुकी है।
योजना के तहत रजिस्टर्ड 11 करोड़ 52 लाख किसानों में बहुत से ऐसे हैं, जिनकी किस्त नहीं आ रही है। इसकी वजह आपके आधार की फीडिंग, आधार कार्ड पर नाम और बैंक खाते के नाम में गड़बड़ी, आधार ऑथंटिकेशन का फेल होना जैसे कई कारण हो सकते हैं। आप चाहें तो इन कारणों का घर बैठे बहुत आसानी से पता लगा सकते हैं। आप पीएम किसान पोर्टल पर जाकर पूरे गांव की लिस्ट भी देख सकते हैं। यहां आपको पता चल जाएगा कि किन-किन लोगों के खाते में पैसा आ रहा है। कौन कितनी किस्त ले चुका है और किसके खाते में क्या गड़बड़ी है।
- सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।
- यहां Payment Success टैब के नीचे भारत का नक्शा दिखेगा।
- इसके नीचे Dashboard लिखा होगा, इसे क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करते ही आपको एक नया पेज खुला मिलेगा।
- यह Village Dashboard का पेज है, यहां आप अपने गांव की पूरी डिटेल ले सकते हैं
- सबसे पहले स्टेट स्लेक्ट करें, इसके बाद अपना जिला, फिर तहसील और फिर अपना गांव।
- इसके बाद शो बटन पर क्लिक करें, क्लिक करने के बाद आपकों कुछ इस तरह दिखेगा
- इसके बाद आप जिसके बारे में जानना चाहते हैं, उस बटन पर क्लिक करें, पूरी डिटेल आपके सामने होगी।
- Village Dashboard के नीचे चार बटन मिलेंगे, अगर आप को यह जानना है कि कितने किसानों का डेटा पहुंचा है तो डाटा Received पर क्लिक करें, जिनका पेंडिंग है, वो दूसरे वाले बटन पर क्लिक करें।
बता दें कि अगर आपने योजना के तहत अपना नाम रजिस्टर करा चुके हैं तो घर बैठे पीएम किसान सम्मान निधि की ताजा लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका बहुत आसान हैं।
- वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां फार्मर कार्नर पर जाएं।
- यहां लाभार्थी सूची के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें
- इतना भरने के बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट
- पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- यहां आपको राइट साइड पर 'Farmers Corner' का विकल्प मिलेगा।
- यहां 'Beneficiary Status' के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
- नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए।
- आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद गेट डाटा पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।
- अगली किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपको FTO is generated and Payment confirmation is pending लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये किस्त कुछ ही दिनों में आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।
पीएम किसान योजना पहली किस्त - फरवरी 2019 में जारी की गई थी
पीएम किसान योजना दूसरी किस्त - 2 अप्रैल 2019 को जारी की गई थी
पीएम किसान योजना तीसरी किस्त - अगस्त में जारी की गई थी
पीएम किसान योजना चौथी किस्त - जनवरी 2020 में जारी की गई
पीएम किसान योजना 5वीं किस्त - 1 अप्रैल, 2020 में जारी की गई
पीएम किसान योजना छठी किस्त - 1 अगस्त से पैसा आना शुरू
पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त जारी हो चुकी है
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग