PM kisan 17 Kist Kab Aayegi: कई किसान काफी समय से पीएम सम्मान निधि की 17वीं किस्त पर टकटकी लगाए बैठे हैं। इस समय किसानों के लिए खुशखबरी आने वाली है, आज यानी 4 जून को चुनाव के परिणाम घोषित हो रहे हैं, हालांकि इस महीने में किसानों के खाते में ये किस्त पहुंच जाएगी।
इस स्कीम के मुताबिक जिस भी किसान ने इस स्कीम में अपना पंजीकरण करवा रखा है, उनके खातों में 2000 रुपए की धनराशि मिलती है। अगर आप भी पैसे को लेकर जानकारी जानना चाहते हैं तो आप अपना इस सूची में नाम चेक कर सकते हैं।
इस योजना का लाभ किसानों को सीधे मिल रहा है
आपकी जानकारी के लिए बता दे इस स्कीम की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 को गई थी जिसका लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने का उदेश्य है, लगभग इस स्कीम के मुताबिक 9 करोड़ गरीब किसानों को हर साल 6,000 रुपए की राशि मिलती है। यह राशि हर चार महीने में किसानों के खाते में सीधे क्रेडिट होती है।
इस समय आ सकती है 17वीं किस्त के पैसे
किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम की 17वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं, हालांकि कुछ समय बाद किसानों को खुशखबरी मिलने वाली है, किस्त का पैसा किसानों के खाते में आने वाला है। आपको ये भी पता होना चाहिए आज यानी 4 जून को लोकसभा चुनावों का परिणाम घोषित हो रहा है, इसके बाद ही किसनों की 17वीं किस्त के पैसे उनके खातों में डाल दिए जाएंगे।
ऐसे चेक करें प्रधानमंत्री सम्मान निधि स्कीम के लाभार्थी लिस्ट में नाम
प्रधानमंत्री किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाना होगा। इसके बाद आपको एक फार्मर कॉर्नर का ऑप्शन दिखता है जिस पर क्लिक करना होगा।
4 फार्मर कॉर्नर में आपको (लाभार्थी स्थिति) का विकल्प को सेलेक्ट करना पड़ेगा। Advertisement इसके बाद आपको अपना राज्य, जिला, तहसील और पंचायत को चुनना होगा। यह सभी सेलेक्ट करने के बाद आपको अपना आधार या बैंक अकाउंट नंबर भरना होगा। इसके बाद आपको गेट डाटा के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लाभार्थी लिस्ट आपके पंचायत की लाभार्थी लिस्ट आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम सर्च कर सकते हैं।
इस साल 16वीं किस्त फरवरी में आई थी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान स्कीम की 16वीं किस्त इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की थी। इस किस्त का फायदा 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला था। इन किसानों के लिए 21 करोड़ रुपए जारी किए गए थे। वहीं, बात करें अगर 15वीं किस्त की तो 15 नवंबर, 2023 को जारी की गई थी। पीएम किसान स्कीम के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में 2000-2000 हजार रुपये मिलते हैं। अगर आपका अभी तक इस योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तो वह भी आप बहुत आसानी से करा सकते हैं।
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके