PM Internship Scheme: केंद्र सरकार की पीएम इंटर्नशिप स्‍कीम में अब तक 1.55 लाख से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके तहत 1 करोड़ युवाओं को आवेदन करने का मौका मिल रहा है। आप आसानी से आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। चलिए इससे जुड़ी सारी जानकारी आपको देते हैं।

Advertisement

क्या है प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना?

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme) के जर‍िये आने वाले पांच साल में देश की टॉप 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को एक साल की इंटर्नशिप का मौका द‍िया जाएगा। इसके ल‍िए सरकार की तरफ से सभी 500 कंपनियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की तरफ से संचालित वेब पोर्टल पर लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की तरफ से इस योजना को संचाल‍ित क‍िया जाता है।

Advertisement

कौन-कौन कर सकता है पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए अप्लाई?

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदकों को हाई स्कूल पास होना चाहिए और उनके पास आईटीआई से प्रमाण पत्र, पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए या बीफार्मा जैसी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदन के समय उम्मीदवारों की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए, और ऑनलाइन या रिमोट शिक्षा कार्यक्रमों में नॉमिनेटेड छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

ऐसे करें पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए अप्लाई

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apminternship.mca.gov.in पर जाएं।
  • फिर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन देखने के लिए होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और रजिस्ट्रेशन पेज तक पहुंचने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी जानकारी दर्ज करें। साथ ही सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और फिर फॉर्म जमा करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा करें।
  • इसके बाद रजिस्टर करने के लिए सीधा लिंक दिया गया है। रजिस्टर या आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं है। एक बार जब कोई उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर लेता है, तो उसका बायोडाटा अपने आप तैयार हो जाएगा।
  • आवेदक अपनी पसंद के आधार पर कम से कम पांच इंटर्नशिप पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इतना मिलेगा हर महीने इस इंटर्नशिप से स्टाइपेंड

पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्न को इंटर्नशिप की 12 महीने की अवधि के दौरान 5,000 रुपये का मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। यह स्टाइपेंड भाग लेने वाली कंपनियों के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योगदान के माध्यम से वित्त पोषित किया जाता है, जिसमें 500 रुपये कंपनी द्वारा और 4,500 रुपये सरकार द्वारा प्रदान किए जाते हैं। मासिक स्टाइपेंड के अलावा, इंटर्न को इंटर्नशिप के दौरान अन्य खर्चों को कवर करने के लिए 6,000 रुपये का एकमुश्त वित्तीय अनुदान भी मिलेगा।