नई दिल्ली: प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर अपने घर का सपना पूरा कर सकते हैं। इस योजना के लाभार्थियों को 2.67 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जाती है। अब देश के लाखों लोग इस सरकारी योजना का फायदा ले चुके हैं। ऐसे में अगर आपने भी इस योजना के लिए अप्लाई किया है तो आप आसानी से घर बैठे ही अपनी सब्सिडी के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
31 मार्च 2021 तक लें योजना का फायदा
मालूम होगा कि सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम को 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दिया है। इस योजना के जरिए करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचाया जा चुका है।
- सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. वेबसाइट, यानी आपको http://pmaymis.gov.in पर विजिट करना है।
- अब आपके सामने होम पेज ओपन होता है। इसमें एक सेक्शन है- Citizen Assessment।
- इसके ड्रॉप-डाउन मेनू में आपको Benefit under other 2 components ऑप्शन को सलेक्ट करना है।
- ऑप्शन सलेक्ट करने पर, आप नेक्स्ट पेज पर होंगे जिसमें Check Aadhaar/Virtual ID No.
- Existence की डीटेल दी गई होगी।
- अब आधार नंबर दर्ज कर चेक बटन दबाएं।
- आप एप्लीकेशन फॉर्म यानी ऑनलाइन फॉर्म पर रिडायरेक्ट होंगे। फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को सावधानी के साथ भरें।
- अब कैप्चा कोड दर्ज कर सेव पर क्लिक कर दें। चाहे तो फॉर्म का प्रिंट आउट भी निकाल लें।
- इसके लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in पर जाना होगा।
- अगर आप चाहें तो सीधा https://pmaymis.gov.in/Open/Find_Beneficiary_Details.aspx इस लिंक पर क्लिक कर मेन पेज पर पहुंच सकते हैं।
- इसके बाद आपको Search Beneficiary पर क्लिक करना होगा।
- यहां आपसे आधार नंबर और अन्य जानकारियां मांगी जाएंगी।
- इसमें जानकारियों को भरकर सबमिट कर दें।
- आपको आपके आवेदन का पूरा विवरण मिल जाएगा।
अगर आपने प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए आवेदन किया था तो आपको सबसे पहले rhreporting.nic.in/netiay/Benificiary.aspx वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
यहां नया पेज ओपन होगा। यहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और क्लिक करें। अब आपके समाने डिटेल्स खुलकर आएंगी। अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो एडवांस सर्च पर क्लिक करें और फॉर्म को भर दें। अब सर्च वाले विकल्प पर क्लिक करें। इतना करते ही प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लिस्ट ओपन होगी। अगर आपका नाम जुड़ चुका होगा तो यहां डिटेल के साथ दिखाई देगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग