PhonePe UPI Circle Feature: फोन पे ने एक नया फीचर 'UPI Circle' लॉन्च किया है, जिससे आप अपने परिवार या दोस्तों को अपने UPI अकाउंट से पेमेंट करने का ऑप्शन मिलता है। भले ही उनके पास खुद का बैंक अकाउंट न हो।​ भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2024 में यूपीआई सर्कल (UPI Circle) फीचर को लॉन्च किया था। इसका फायदा अब आपको आसानी से फोनपे पर मिल जाएगा।

Advertisement

क्या है UPI Circle? (What is UPI Circle Feature)

यह फीचर आपको (प्राइमरी यूजर) अपने UPI अकाउंट से किसी भी दूसरे व्यक्ति यानी सेकेंडरी यूजर को पेमेंट करने की अनुमति देता है। सेकेंडरी यूजर आपके अकाउंट से एक लीमिटेड राशि तक पेमेंट कर सकते हैं।​ इस फीचर में दो डेलीगेशन हैं। पहले डेलीगेशन की मदद से सेकेंडरी यूजर को ₹15,000 हर महीने तक और ₹5,000 प्रति ट्रांजैक्शन तक पेमेंट करने की अनुमति होती है और इसमें प्राइमरी यूजर की अनुमति की जरूरत नहीं होता है और दूसरा डेलीगेशन होता है जिसमें हर पेमेंट के लिए आपकी यानी प्राइमरी यूजर की अनुमति जरूरी होती है।​

Advertisement

उदाहरण से आप यूपीआई सर्कल का मतलब समझ सकते है। जैसे आपका भाई अपने यूपीआई आईडी में यूपीआई सर्कल फीचर के तहत बहन को जोड़ता है तो भाई के पास अधिकार है कि वह बहन को पार्शियल या फुल पेमेंट में से कोई एक अधिकार दे सकता है।

इस तरह कर सकते हैं यूज (How to use PhonePe UPI Circle Feature)

सबसे पहले PhonePe ऐप ओपन करें और 'UPI Circle' ऑप्शन को चुनें। फिर सेकेंडरी यूजर का UPI ID दर्ज करें या QR कोड स्कैन करें।​

Advertisement

इसके बाद डेलीगेशन का टाइप चुने (फुल या पार्शियल)।​

सेकेंडरी यूजर को कंट्रोल भेजें और उनके एक्सेप्ट करने के बाद सेटअप पूरा करें।​

इस तरह बढ़ाएं सुरक्षा

सेकेंडरी यूजर को बायोमेट्रिक या पासकोड से ऑथेंटिकेशन करना होगा।​

प्राइमरी यूजर एक समय में ज्यादा से ज्यादा 5 सेकेंडरी यूज़र्स को जोड़ सकते हैं।​

हर ट्रांजैक्शन की जानकारी प्राइमरी यूजर को मिलेगी।​

डिजिटल पेमेंट होगा आसान

यूपीआई सर्कल एक ऐसा फीचर है जिसमें यूजर बिना बैंक अकाउंट के भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। जो यूजर ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking) का इस्तेमाल नहीं करते हैं उनके लिए यह फीचर काफी फायदेमंद साबित होगा। इस फीचर की मदद से बुजुर्ग जो डिजिटल पेमेंट में आसानी होगी। बच्चे या छात्र जिनके पास खुद का बैंक अकाउंट नहीं है वह भी आसानी से पेमेंट कर सकेंगे।​ इसके अलावा जो कर्मचारी डिजिटल पेमेंट करना चाहते हैं लेकिन उनके खाते में पैसे नहीं है वह भी इसका फायदा उठा सकते हैं। यह फीचर Google Pay और अन्य UPI ऐप्स पर भी उपलब्ध होगा।​