EPFO: अगर आपकी सैलरी से हर महीने PF की कटौती हो रही है लेकिन पासबुक में एंट्री नहीं दिख रही या फिर पिछली नौकरी का PF ट्रांसफर नहीं हो पाया है, तो अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। EPFO ने एक नया डिजिटल सिस्टम शुरू किया है, जिससे आप अपनी शिकायतें घर बैठे ही दर्ज कर सकेंगे।

Advertisement

क्या है EPFiGMS पोर्टल?

EPFiGMS (ईपीएफआईजीएमएस) एक सरकारी वेबसाइट है, जिसे खास तौर पर PF से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करने और उनका हल निकालने के लिए बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कोई भी PF सदस्य आसानी से अपनी समस्या बता सकता है और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड कर सकता है।

Advertisement

किन समस्याओं का मिल सकता है समाधान?

PF की राशि पासबुक में न दिखना

ट्रांसफर में देरी होना

क्लेम फंस जाना

गलत जानकारी अपडेट होना

कोई अन्य तकनीकी या खातों से जुड़ी गड़बड़ी

ऐसे करें शिकायत दर्ज, जानिए आसान तरीका

सबसे पहले Google में "EPFiGMS" सर्च करें।

EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

'Register Grievance' बटन पर क्लिक करें।

अपनी भूमिका चुनें (जैसे PF Member)।

Advertisement

अगर क्लेम से जुड़ी समस्या है तो Claim ID भरें, नहीं तो "No" चुनें।

UAN नंबर और कैप्चा कोड डालें।

मोबाइल व ईमेल पर आए OTP से वेरीफिकेशन करें।

अपनी समस्या को विस्तार से लिखें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

'Submit' पर क्लिक कर शिकायत दर्ज करें।

इन बातों का रखें खास ध्यान

अपनी शिकायत से जुड़े सभी असली दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।

Advertisement

शिकायत दर्ज करने के बाद जो Complaint Number मिलता है, उसे नोट करके रखें। इससे आप भविष्य में अपनी शिकायत की स्थिति ट्रैक कर पाएंगे। जरूरत पड़ने पर आप पोर्टल के जरिए रिमाइंडर भी भेज सकते हैं।

डिजिटल सिस्टम से मिलेगी जल्दी राहत

EPFO की यह डिजिटल सुविधा उन लोगों के लिए वरदान साबित हो सकती है, जिन्हें PF से जुड़ी छोटी-छोटी बातों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब सिर्फ कुछ क्लिक में आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी और समाधान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Advertisement

अब PF खाताधारकों को अपने फंड्स की जानकारी और समस्याओं का समाधान पाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। EPFiGMS पोर्टल से यह काम आसान और तेज हो गया है।