नई दिल्ली: अगर आप पेंशनर हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जैसा कि पेंशनरों को अपनी पेंशन वक्त पर पाने के लिए सबसे जरूरी होता है जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट। लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र पेंशनर के जीवित होने का सबूत होता है।
अगर यह वक्त पर जमा ना किया जाए तो पेंशनर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं पेंशन रुक भी सकती है। ऐसे में लाइफ सर्टिफिकेट संबंधित विभाग में जमा करना होता है। इसके लिए पहले दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा।
पहले पेंशनभोगियों को बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर हर साल यह सर्टिफिकेट जमा कराना होता था। लेकिन अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सीनियर सिटिजन के लिए घर बैठे ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की सुविधा शुरू की है। इस साल ऑफलाइन माध्यम से लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की तिथि 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक है, लेकिन ऑनलाइन माध्यम से आप साल में किसी भी समय लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट कर सकते हैं। सर्टिफिकेट जमा करने की तारीख से एक साल तक के लिए यह लाइफ सर्टिफिकेट वैलिड रहेगा। आपको बता दें कि देशभर में करीब 64 लाख लोग साल में एक बार जीवन प्रमाण पत्र जमा कराते हैं।
- लाइफ सर्टिफिकेट को ऑनलाइन पेंशन डिस्बर्सिंग बैंक, उमंग ऐप या कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए सबमिट किया जा सकता है। डिजिटल सर्टिफिकेट लेने के लिए सबसे पहले पेंशनर्स को यूनीक प्रमाण आईडी लेना होगा। यह आईडी पेंशनर्स के आधार नंबर और बायोमीट्रिक के जरिए जेनरेट किया जाता है।
- पहली बार यह आईडी जेनरेट करने के लिए लोकल सिटिजन सर्विस सेंटर जा सकते हैं जहां आधार ट्रांजैक्शन किया जाता है। इसके अलावा आप पेंशन डिस्बर्सिंग एजेंसी की किसी ब्रांच में भी जा सकते हैं। पेंशनर्स को अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पेंशन पेमेंट ऑर्डर और पेंशन अकाउंट नंबर देने के साथ बायोमीट्रिक भी देना होगा। सभी जरूरी दस्तावेज मुहैया कराने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक एकनॉलेजमेंट एसएमएस आएगा। इसी में आपका प्रमाण आईडी भी होगा।
- प्रमाण आईडी जेनरेट करने के बाद आपको पेंशन डिस्बर्सिंग एजेंसी को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की जरूरत नहीं है। आप जीवन प्रमाण पोर्टल https://jeevanpramaan.gov.in पर जाकर डिजिटल तरीके से जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। एजेंसी पोर्टल से भी जीवन प्रमाण पत्र हासिल कर सकती है। पेंशनर्स उमंग ऐप के जरिए मोबाइल या सिस्टम पर भी लाइफ सर्टिफिकेट जेनरेट कर सकते हैं।
सबसे पहले गूगल प्लेस्टोर से उमंग ऐप डाउनलोड करें। ऐप खुलने पर इसमें जीवन प्रमाण सर्विस सर्च करें। इसके बाद अपने मोबाइल से बायोमेट्रिक डिवाइस कनेक्ट करें। जीवन प्रमाण सर्विस के अंदर दिए गए जनरल लाइफ सर्टिफिकेट के टैब पर क्लिक करें। यहां पर पेंशन प्रमाणीकरण टैब में आपका आधार नंबर और मोबाइल नंबर दिखेगा। दोनों चीजें सही हैं तो जेनरेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करें। अपने मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर को निर्धारित जगह पर भरें और सबमिट करें। इसके बाद अपने बायोमेट्रिक डिवाइस की मदद से अपना फिंगरप्रिंट स्कैन करें। फिंगरप्रिंट मिलने के साथ ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार हो जाएगा। सर्टिफिकेट देखने के लिए व्यू सर्टिफिकेट पर क्लिक करें। आधार नंबर की मदद से इसे देखा जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान