भारत सरकार ने पैन कार्ड को और अधिक डिजिटल, स्मार्ट और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत की है। अब आपको नया PAN कार्ड पाने के लिए न तो लंबा प्रोसेस अपनाना होगा, और न ही लंबा इंतजार करना पड़ेगा। सिर्फ एक ऑनलाइन रिक्वेस्ट से QR कोड वाला नया ई-पैन कार्ड सीधे आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर पहुंच जाएगा वो भी बिना किसी चार्ज के।

Advertisement

PAN 2.0 योजना क्या है?

नवंबर 2024 में भारत सरकार ने PAN 2.0 नाम की एक महत्वाकांक्षी योजना को मंज़ूरी दी थी। इस योजना का उद्देश्य PAN और TAN (Tax Deduction and Collection Account Number) से जुड़ी सभी सर्विसों को एक जगह पर लाना और उन्हें डिजिटल रूप में बनाना है। इस प्रोजैक्ट पर लगभग 1,435 करोड़ रुपए का खर्च अनुमानित है।

Advertisement

क्या मिलेगा PAN 2.0 के तहत?

PAN 2.0 के तहत अब पैन कार्ड में एक नया डायनामिक QR कोड जोड़ा जाएगा, जो यूजर की लेटेस्ट जानकारी को रियल टाइम में वेरिफाई कर सकेगा। पुराने QR कोड को अपग्रेड किया गया है, जिससे डेटा की सटीकता और सुरक्षा दोनों बढ़ेगी।

नई योजना के अंतर्गत:

ई-पैन कार्ड फ्री में मिलेगा, फिजिकल कार्ड की फीस सिर्फ ₹50 होगी, कोई कागज़ी प्रक्रिया नहीं सब कुछ होगा ऑनलाइन, डेटा की सुरक्षा के लिए PAN डेटा वॉल्ट बनाया जाएगा। कॉल सेंटर और हेल्पडेस्क की सुविधा भी मिलेगी।

Advertisement

ईमेल पर डिजिटल PAN कैसे प्राप्त करें?

अगर आपका पैन कार्ड NSDL/Protean से बना है:

वेबसाइट खोलें: https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.html

PAN नंबर, आधार और जन्म तारीख भरें

OTP जनरेट करें और दर्ज करें

वेरिफिकेशन के बाद आपका ई-पैन कार्ड PDF के रूप में मेल पर भेजा जाएगा

अगर आपका PAN कार्ड हाल ही में बना है (30 दिनों के भीतर), तो आप यह सर्विस 3 बार तक फ्री में ले सकते हैं। 30 दिन के बाद ₹8.26 की मामूली फीस देकर भी कार्ड दोबारा ईमेल पर प्राप्त किया जा सकता है।

Advertisement

अगर आपका पैन कार्ड UTIITSL से जारी हुआ है:

वेबसाइट खोलें: https://www.pan.utiitsl.com/PAN_ONLINE/ePANCard

PAN नंबर, जन्म तारीख और कैप्चा भरें

यदि रजिस्टर्ड ईमेल ID जुड़ी है, तो OTP आएगा

OTP डालने पर कार्ड सीधे मेल पर आ जाएगा

अगर ईमेल ID जुड़ी नहीं है, तो पहले उसे अपडेट करना होगा

क्या पुराने PAN कार्ड अब भी मान्य हैं?

हां, जिन लोगों के पास पुराने PAN कार्ड हैं, वे पूरी तरह से वैध हैं। लेकिन अगर आप अपनी जानकारी को अपडेट रखना चाहते हैं या QR कोड वाला स्मार्ट कार्ड पाना चाहते हैं, तो आप नया कार्ड सिर्फ ₹50 में मंगवा सकते हैं।

Advertisement

किन लोगों के लिए PAN कार्ड ज़रूरी है?

जिनकी सालाना आय टैक्स के दायरे में आती है। जिनका व्यापार ₹5 लाख से ज्यादा सालाना टर्नओवर करता है जो लोग बैंक, शेयर, रियल एस्टेट जैसे बड़े लेनदेन करते हैं।

एक व्यक्ति के पास केवल एक PAN नंबर होना चाहिए। अगर किसी के पास एक से ज्यादा PAN नंबर पाए जाते हैं, तो ₹10,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Advertisement

नया PAN कार्ड क्यों है खास?

स्मार्ट QR कोड के जरिए तुरंत वेरिफिकेशन, फ्री डिजिटल पैन, सिर्फ ₹50 में फिजिकल कार्ड, पेपरलेस प्रोसेस, कोई डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं करना, डाटा सुरक्षित, फर्जीवाड़े से बचाव, सभी सर्विसेस एक पोर्टल पर उपलब्ध।

PAN 2.0 योजना भारत की डिजिटल क्रांति को और तेज़ी से आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अगर आप भी इस नई सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो अभी अपने PAN को अपडेट करें और फ्री में ई-पैन कार्ड अपने ईमेल पर प्राप्त करें।