Pan Card Misused: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज कल पैन कार्ड का काफी गलत इस्तेमाल हो रहा है। इसमें सबसे बड़ी बात यह कि जिस व्यक्ति का पैन गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है, उस इंसान को इस बात की खबर ही नहीं होती है। आज के समय में पैन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज बन चुका है, जिसके आपका बैंकिंग से रिलेटेड कोई भी करना काफी मुश्किल है। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है, तो आप बैंक खाते में एक सीमित राशी से ज्यादा न तो किसी को भेज सकते हैं, न ही किसी से ले सकते हैं। इसके अलावा पैन न होने पर तो आजकल आपको लोन मिलना भी मुश्किल होता है।

Advertisement

अगर आपने कोई भी ऑनलाइन एप डाउनलोड किया है या ट्रेडिंग एप डाउनलोड किया है, हर जगह जहां पैसे का लेन देन होना है, वहां पर पैन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज हो जाता है। इससे आपका काम आसान हो जाता है। लेकिन आज कल स्कैमर्स आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर लेते हैं और आपको पता भी नहीं चलता है। कई बार तो लोगों के पैन कार्ड पर फर्जी तरीके से लोन ले लिया जाता है और उनको इस बात की जानकारी भी नहीं होती है। यही कारण है कि आपको अपने पैन कार्ड का खासतौर से ध्यान रखना चाहिए।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट खुद ग्राहकों को जागरूक करने के लिए कई तरह की जानकारी देता रहता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार अपने पैन कार्ड की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। इससे आपको यह जानकारी हो जाती है कि आपका पैन कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन पैन कार्ड की हिस्ट्री चेक करना सबके लिए इतना आसान नहीं होता है। आमतौर पर लोगों को पता नहीं होता है कि अपने पैन कार्ड के इस्तेमाल को कैसे चेक करते हैं। इसलिए आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से अपने पैन कार्ड पर हो रही गतिविधी को चेक कर सकेंगे।

Advertisement

अगर आपको अपना पैन स्टेटस चेक करना है, तो आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके इसके बारे में जान सकते हैं। आप बड़ी आसानी से ऑनलाइन अपने पैन कार्ड के पुराने ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले सिबिल की वेबसाइट पर जाना होगा। इस (https://www.cibil.com/) वेबसाइट पर आपको क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको आपना सिबिल स्कोर जानने के लिए गेट सिबिल के विकल्प पर क्लिक करना है।

Advertisement

इसके स्टेप के बाद आपको फोन नंबर, ईमेल जैसी तमाम सारी डीटेल्स फिल करनी होंगी।

फिर आपको लॉग इन आईडी और पासवर्ड बनाना होगा और इनकम टैक्स आईडी को चुनना होगा।

आईडी सेलेक्शन के बाद आपको अपने पैन कार्ड का नंबर डालकर अपनी आईडेंटिटी को सत्यापित करना होगा। इसके लिए वेरिफाई योर आईडेंटिटी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको कुछ सवालों के जवाब भी देना पड़ता है, ताकी आपकी पहचान की जा सके। फिर आपको अपने सिबिल स्कोर के बारे में पता चलेगा।

Advertisement

अब आप अपने पैन कार्ड की हिस्ट्री में जाकर आप ये देख सकते हैं कि पैन कार्ड का इस्तेमाल करके कुल कितनी बार कितने का लोन लिया गया है। अगर आपको कोई लोन दिखता है, जो आपने नहीं लिया है फिर भी वो दिख रहा है तो आप उसे ट्रैक कर सकते हैं। अगर किसी ने गलत तरीके से आपके पैन कार्ड पर लोन लिया है, तो आप उसकी शिकयत भी कर सकते हैं।

Advertisement

आप अपनी शिकायत इनकम टैक्स डिपार्टमेट की वेबसाइट पर दर्ज कर सकते हैं। यह वेबसाइट (https://incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp) है, जहां पर जाकर आपको अपनी सारी जानकारी देनी है और पैन कार्ड पर गलत तरीके से लिए गए लोन के खिलाफ शिकायत करनी है। यहां आपको अपनी कंप्लेंट रजिस्टर करनी है। इसके बाद आप इसपर हो रही कार्रवाई को भी ट्रैक कर सकते हैं।