नई दिल्ली, मार्च 2। आप पेट्रोल पंप खोलकर खुद का कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए आवेदन करने का मौका दे रही है। तो ऐसे में अगर आप भी पेट्रोल पंप खोलकर कमाई करना चाहते हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है। अब आप आसानी से पेट्रोल पंप डीलर बनकर कमाई कर सकते हैं। देश की दिग्गज कंपनी जियो-बीपी आपको यह मौका दे रही है। चलिए हम आपको अपनी खबर के जरिए बताएंगे कि कैसे आप पेट्रोल पंप का डीलर बन सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं। कैशबैक ऑफर : 5000 रु के साथ घर लाएं Honda Activa, साथ ही मिलेगा 5 लाख रुपये का बीमा
बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बीपी के बीच का जॉइंट वेंचर 'रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड', जियो-बीपी ब्रांड नेम के तहत ऑपरेट करता है। जियो-बीपी ने अपने पहला मोबिलिटी स्टेशन अक्टूबर 2021 में शुरू किया था। जियो-बीपी रिटेल आउटलेट पर ग्राहकों को एक्टिव टेक्नोलॉजी के साथ फ्यूल, सीएनजी, ईवी चार्जिंग, बैटरी स्वैप सॉल्युशंस, कन्वीनिएंस स्टोर्स और कैफे, एक्सप्रेस ऑयल चेंज की सुविधा मिलती है। जियो-बीपी ग्रोथ एंटरप्रेन्योर्स की तलाश में है, विशेष रूप से उन व्यक्तियों की जिनके पास म्यूनिसिपल लिमिट्स/शहरी इलाकों, नेशनल/स्टेट हाइवेज के आसपास खुद की जमीन है।
अगर आपको पेट्रोल पंप का डीलर बनना है तो आपके पास शहर में खुद की जमीन होना जरूरी है। आपके पास 1200 वर्ग मीटर, नेशनल/स्टेट हाइवे- 3000 वर्ग मीटर व अन्य रोड के आसपास 2000 वर्ग मीटर की जमीन होनी चाहिए। पेट्रोल-पंप को खोलने में करीब 2 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। इसके साथ ही जमीन की लॉन्ग लीज होनी चाहिए।
वहीं अगर हम लोकेशन की बात करें तो आपको दिल्ली में पेट्रोल पंप खोलने का मौका मिल रहा है। बता दें दिल्ली की भलस्वा जहांगीरपुर, करावल नगर, किरारी सुलेमान नगर, नांगलोई जाट, नई दिल्ली सुल्तानपुर माजरा जैसी लोकेशन पर पेट्रोल पंप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- जियो-बीपी रिटेल आउटलेट डीलर बनने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल लिंक https://partners.jiobp.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद में इस पेज पर आपको एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट सब्मिट करना होगा।
- यहां पर आपके सामने एक पेज ओपन हो जाएगा।
- यहां पर आपको अपना नाम, मेलआईडी, मोबाइल नंबर जैसी सभी डिटेल्स फिल करनी होगी।
- इसके अलावा आप ऑफिशिल मेल और वॉट्सऐप भी कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप ऑफिशियल मेलआईडी jiobp.dealership@jiobp.com पर भी मेल कर सकते हैं। इसके अलावा आप 7021722222 नंबर पर 'Hi' लिखकर भेज सकते हैं। आपको यह मैसेज वॉट्सऐप पर लिखना होगा।
पेट्रोल पंप का कारोबार अच्छा बिजनेस माना जा सकता है, परन्तु पेट्रोल/डीजल बेचने का मुनाफा उसकी मात्रा में निर्भर करता है। जैसे कि आपने दिन भर में कितना पेट्रोल और डीजल बेचा, आपकी कमाई इस पर निर्भर है। अगर पेट्रोल पंप के खर्च को घटा दें, तो उसके बाद पेट्रोल बेचने पर प्रति लीटर 2 से 3 रुपये तक बचता है। ऐसे में अगर प्रतिदिन 5000 लीटर पेट्रोल बेचते हैं, तो आपको रोज औसतन 10,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है। और महीने में यह कमाई करीब 3 लाख रुपये तक की होगी। डीजल बचने से अगर प्रति लीटर 2 रुपये की भी कमाई हो जाए, तो रोज 5 हजार लीटर डीजल बेच कर करीब 10 हजार रुपये कमाया जा सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान