नई दिल्ली: एसबीआई के ग्राहक है तो यह खबर जरुर पढ़ें। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए लगातार कदम उठाता रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए काफी सुविधाएं मुहैया करता है। देश में बढ़ते कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए बैंक भी अपने कस्टमर्स को घर में रहने की सलाह दे रहे हैं। इन दिनों बैंक अपने ग्राहकों को हर तरह से बेहतर सुविधा देने की कोशिश में लगा हुआ है।
घर बैठे खोलें एसबीआई में एफडी अकाउंट
अगर आप एसबीआई ग्राहक है तो बता दें कि बैंक अपने सेविंग अकाउंट होल्डर्स को ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा देता है। ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल करके, एसबीआई ग्राहक आसानी से कहीं भी बैठे एफडी खोल सकते हैं। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के कस्टमर हैं तो आप घर बैठे भी अपना ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) करा सकते हैं। ऑनलाइन एफडी अकाउंट खोलना काफी आसान है। एफडी ऑनलाइन खोलने से आपको काफी सुविधा होगी। ऑनलाइन एफडी अकाउंट में आप अपने नेट बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
एक बार जब आप ऑनलाइन एफडी खोलते हैं, ऑनलाइन एफडी खुलवाने के बाद ग्राहक ऑनलाइन माध्यम से तत्काल डिपॉजिट को रिन्यू करा सकते हैं या बंद करा सकते हैं। इस तरह एसबीआई ऑनलाइन एफडी में इन कार्यों के लिए बैंक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
- सबसे पहले एसबीआई की नेट बैंकिंग पोर्टल पर विजिट करें और लॉग-इन करें।
- फिक्स्ड डिपॉजिट ऑप्शन से e-TDR/e-STDR (एफडी) पर क्लिक करें।
- यहां टीडीआर एक टर्म डिपोजिट है, जबकि एसटीडीआर एक स्पेशल टर्म डिपोजिट है। एसटीडीआर जमा में ब्याज का भुगतान मेच्योरिटी के समय ही किया जाता है, लेकिन टीडीआर जमा में, ब्याज का भुगतान नियमित रूप से तय समय पर किया जाता है।
- किस तरह की एफडी खोलना चाहते हैं उसे चुनें और Proceed पर क्लिक करें।
- अगर आपके पास कई बैंक खाते हैं, तो उस खाते को चुनें, जिसमें से पैसा डेबिट करना है।
- एफडी प्रिंसिपल वैल्यू चुनें और अमाउंट कॉलम में इसे भरें। अगर आपकी उम्र 60 वर्ष से ज्यादा हैं, तो ‘Senior Citizens' के टैब पर टिक करें। वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 50 बेसिक प्वॉइंट ज्यादा ब्याज मिलता है।
- अब डिपोजिट का टेन्योर चुनें। इसमें days, year/months/days or maturity date का ऑप्शन मिलेगा।
- अब अपने टर्म डिपोजिट अकाउंट में मेच्योरिटी से जुड़े निर्देश को चुनें। इसमें तीन विकल्प दिखेंगे- auto renew principal and interest, auto renew principal and repay interest और repay principal and interest।
- इसमें अब टर्म और कंडीशन पर क्लिक करें और submit करें।
- अब आपके एफडी सभी डिटेल के साथ स्क्रीन पर आएगा, फिर 'OK' को क्लिक करें।
- संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करके एक प्रिंट निकाल सकते हैं या पीडीएफ के रूप में सेव कर सकते हैं।
वर्तमान में एसबीआई सामान्य ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल तक की मैच्योरिटी पीरियड में एफडी पर 2.9% से 5.4% तक की ब्याज दर देता है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को चुने गए कार्यकाल के आधार पर ब्याज दर 3.4% से 6.2% तक मिलती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान