नयी दिल्ली। आज के समय में बैंक खाता बहुत जरूरी है। अगर आपके पास बैंक खाता नहीं है तो ऐसी ढेर सारी सेवाएं हैं, जिनका लाभ आप नहीं उठा सकते। यदि आपके पास बैंक खाता नहीं है तो बैंक ऑफ बड़ौदा में खुलवाएं। आपको एटीएम सहित 6 फायदे फ्री में मिलेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों को 4 तरीके के अकाउंट खुलवाने की सुविधा देता है। कोई भी अपनी जरूरत और सहूलियत के हिसाब से एक अकाउंट खुलवा सकता है। एक और अहम बात ये है कि बैंक ऑफ बड़ौदा के इन खातों के जरिए आप बढ़िया रिटर्न भी पा सकते हैं। यहां हम आपको इन्हीं में से एक अकाउंट की डिटेल देंगे।
हम आपको यहां बड़ौदा प्लैटिनम बचत बैंक खाते की डिटेल देंगे। यदि आपने अभी तक किसी बैंक में बैंक खाता नहीं खुलवाया या आप एक नया खुलवाना चाहते हैं तो बड़ौदा प्लैटिनम बचत बैंक खाता आपके लिए बढ़िया रहेगा। अब जानते हैं इस खाते के फायदे।
बड़ौदा प्लैटिनम बचत बैंक खाते के साथ आपको अनलिमिटेड चेक बुक मिलेंगी। इससे आप आसानी से रोजाना की लेन-देन कर सकते हैं। दूसरे यदि आप अपनी होम ब्रांच में पैसा जमा कराएं तो आपको इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। इस खाते का एक और बड़ा फायदा ये है कि यदि आप बैंक से गिफ्ट और ट्रेवल कार्ड लें तो उसके चार्जेस पर आपको 50 फीसदी की छूट दी जाएगी।
आम तौर पर बैंक ग्राहकों को लॉकर की जरूरत पड़ती है। मगर इसके लिए बैंक आपसे चार्ज लेता है। बैंक ऑफ बड़ौदा के बड़ौदा प्लैटिनम बचत बैंक खाते के जरिए यदि आप एक साल के लिए लॉकर लें तो आपको पूरे 10 फीसदी की छूट मिलेगी। इस खाते पर आपको वीसा प्लैटिनम चिप डेबिट कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की मदद से आप रोज 1 लाख रु निकाल सकते हैं। साथ ही आपको पॉइंट ऑफ सेल मशीन से डेली 2 लाख रु तक की शॉपिंग की सुविधा मिलेगी।
आप इस खाते में नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या ब्रांच के जरिए एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस के माध्यम से फ्री अनलिमिटेड लेन-देन कर सकते हैं। आपको फ्री में एसएमएस और ईमेल अलर्ट की सर्विस मिलेगी। साथ ही आपसे लेजर फोलियो के लिए भी कोई चार्ज नहीं देना होगा। आप होम ब्रांच के अलावा अन्य ब्रांचों से रोज 1 लाख रु तक निकाल सकते हैं। इसके लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा के बड़ौदा प्लैटिनम बचत बैंक खाते में आपको रोज 20 हजार रु तक की कार्डलेस लेन-देन का भी ऑप्शन मिलता है। आपको पासबुक फ्री में मिलती है। एसबीआई भी अपने डेबिट कार्ड पर कई फ्री सुविधाएं देता है। आप इससे किसी को भी इंस्टैंट मनी ट्रांसफर कर सकते है। ये फ्री सर्विस है। इसकी डेली लिमिट 30000 रु है। आप बैंक के एटीएम से अपना पिन भी बदल सकते हैं। पासवर्ड बदलने के लिए ऐसा किया जा सकता है। इस सर्विस के लिए भी आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान