नयी दिल्ली। आज के समय में डिजिटल लेन-देन काफी बढ़ गए हैं। ज्यादातर लोग अपने मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट और लेन-देन करना पसंद करते हैं। इसमें झंझट कम है और समय की बचत भी होती है। मगर कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करें और वो पूरा न हो। यानी आपका पैसा तो कट गया, मगर जिसे भेजा उसे नहीं मिला। अगर आपके साथ ऐसा हो जाए तो जरा भी परेशान न हों। आरबीआई के नियमों के अनुसार आपको एक तय समय में पैसा वापस किया जाएगा। आइए जानते हैं क्या है आरबीआई का पूरा नियम।
हाल ही में कुछ बैंकों के ग्राहकों को ऑनलाइन लेन-देन में दिक्कत आई। इसी को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने ट्वीट कर लोगों को तसल्ली भी दी। एनपीसीआई ने स्थिति के सामान्य होने और ट्रांजेक्शन सामान्य तौर पर पूरे होने की बात कही। हालांकि अभी भी बहुत सारे लोगों को अपना कटा हुआ पैसा वापस नहीं मिला है। अब सवाल यह है कि उन लोगों को कब तक अपना पैसा वापस मिलेगा।
अगर कोई ग्राहक एटीएम या मिनी एटीएम से पैसा निकाले, मगर अकाउंट से डेबिट हो जाने के बावजूद कैश नहीं मिला तो 5 दिनों के अंदर आपको पैसा वापस मिलना चाहिए। इसी तरह अगर कार्ड से पैसा कटने के बावजूग लाभार्थी को नहीं मिल पाया तो एक दिन में आपको पैसा वापस दिया जाना चाहिए। यदि ई-कॉमर्स वेबसाइट के लिए आपने कोई लेन-देन की और वो असफल रही तो भी 5 दिन के अंदर पैसा वापस आना चाहिए।
19 सितंबर 2019 को आरबीआई ने एक सर्कुलर जारी किया था। उस सर्कुलर के अनुसार तय अवधि में कटा हुआ पैसा न मिलने पर बैंकों को ग्राहकों को जुर्माना देना होहगा। आरबीआई के नियम के अनुसार यह जुर्माना प्रति दिन 100 रु होगा। यानी अगर कटा हुआ पैसा ग्राहक को निश्चित अवधि में नहीं मिलता तो हर दिन 100 रु का जुर्माना देना होगा।
पैसे कटने के किसी मामले में एसबीआई के ग्राहक बैंक की योनो ऐप में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए किए गए भुगतान के स्टेटस की शिकायत करने का विकल्प होता है, जहां आपको ट्रांजेक्शन की डिटेल्स दर्ज करनी होगी। यहां भुगतान की तारीख, पेमेंट की राशि और 12 संख्या के ट्रांजैक्शन रेफरेंस नंबर को दर्ज करना होता है। रिफंड के लिए आप आरआरएन यानी रिट्रीवल रेफरेंस नंबर को भेज सकते हैं।
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) सिस्टम से आप पैसे ट्रांसफर, बिजली, मोबाइल फोन और ब्रॉडबैंड आदि के बिल का भुगतान कर सकते हैं। साथ ही आपको इससे इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीद और रिन्यू कराने की भी सुविधा मिलती है। आप रिलीफ फंड में डोनेशन भी दे सकते हैं। मोबाइल फोन, डीटीएच कनेक्शन और मेट्रो कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं। यूपीआई के जरिए यूजर्स मूवी, बस और ट्रेन की टिकट बुक करा सकते हैं। यूपीआई से यूजर्स किसी भी समय रियल टाइम बेसिस पर पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग