नई दिल्ली: स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अगर आपका बजट 30 हजार रुपये तक है और आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जो परफॉरमेंस, क्वालिटी और बेस्ट कैमरा सेटअप के साथ आता हो, तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे स्मार्टफोन लेकर आये हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। कम कीमत में यहां से खरीदें Redmi 9i से लेकर Apple iPhone XR तक के शानदार Smartphone ये भी पढ़ें
हम अपनी खबर के जरिए वीवो वी20 प्रो, वनप्लस नॉर्ड, सैमसंग गैलेक्सी A71, रिलयमी X3 सुपरजोन और रियलमी X2 प्रो के बारे में बताएंगे। अच्छी बात ये है कि की इन सभी धांसू स्मार्टफोन की कीमत 30 हजार रु से कम है। वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन वीवो वी20 प्रो 5जी भारत में लॉन्च कर दिया गया है और ये फोन इस सेगमेंट में सबसे पतला 5जी स्मार्टफोन है। वीवो मोबाइल में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर है। सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए फ्रंट में दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं।
डुअल-सिम (नैनो) वाला वीवो वी20 प्रो 5जी स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित फनटच ओएस 11 पर चलता है। फोन में 6.44 इंच फुल-एचडी+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। दूसरी तरफ डुअल-सिम वाला वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑक्सीज़न ओएस 10.5 पर काम करता है। फोन में 6.44 इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड स्क्रीन है। दूसरी तरफ डुअल-सिम वाला वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑक्सीज़न ओएस 10.5 पर काम करता है। फोन में 6.44 इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड स्क्रीन है। वीवो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। दूसरी तरफ, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वनप्लस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज (यूएफएस 2.1) है।
नए वीवो मोबाइल के 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 29,990 रुपये है। इस Vivo Phone को अमेजन के अलावा फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया ई-स्टोर से खरीदा जा सकेगा। जानकारी दें कि अगर आप ऑनलाइन खरीदते है तो वीवो वी20 प्रो 5जी स्मार्टफोन खरीदते समय आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट, एक्सचेंज पर 2,500 रुपये की अतिरिक्त छूट और 12 महीनों तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी। दूसरी तरफ, वनप्लस नॉर्ड के दो कलर वेरिएंट हैं, ब्लू मॉर्बल और ग्रे ऑनिक्स। वनप्लस मोबाइल प्राइस की बात की जाए तो वनप्लस नॉर्ड के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 24,999 रुपये है। फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 27,999 रुपये और टॉप वेरिएंट में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है, इस मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है।
सैमसंग गैलेक्सी A71 एक दमदार स्मार्टफोन है। इस फोन की कीमत 29,999 रुपये रखी है जोकि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वर्जन की है। इस फोन में 6.7 इंच का इंफीनिटी-O डिस्प्ले लगा हैं जो AMOLED प्लस टेक्नॉलजी के साथ है. इस फोन का डिस्प्ले काफी रिच और ब्राइट है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। 64MP + 12MP + 5MP+5MP रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है। परफॉरमेंस के लिए फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, वहीं पावर के लिए इसमें 4,500 mAh की बैटरी दी गई है, जोकि 25W सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ है।
रिलयमी X3 सुपरजोन एक स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और एक 120Hz एलसीडी पैक करता है। पेरिस्कोप लेंस के साथ 64MP का क्वाड-कैमरा सेटअप भी है जो 5xx ऑप्टिकल ज़ूम और 60x हाइब्रिड ज़ूम तक प्रदान करता है। Realme X3 SuperZoom के फीचर्सकी बात करें तो इसमें 6.6 इंच का अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले दिया गया है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 30,000 रुपये से कम के अधिकांश एंड्रॉइड स्मार्टफोन को बेहतर बनाने में सक्षम है।
रियलमी X2 प्रो उतना ही करीब है जितना आपको इस प्राइस रेंज में एक टॉप-टियर प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन मिलेगा। फोन में 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ हेल्मेंट क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा, स्नैपड्रैगन 855+ एंड्रॉइड के लिए सबसे तेज़ चिपसेट में से एक है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान