Odisha Swayam Scheme: आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ओडिशा की सरकार के द्वारा हाल में ही एक योजना शु्रू की गई है। इस योजन के तहत उभरते हुए उद्यमियों को सपोर्ट करने का फैसला लिया गया है। ओडिशा की सरकार ने नए उद्यमियों को स्वयं योजना के तहत 1 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन देने का फैसला लिया है। बताते चलें कि ओडिशा सरकार के द्वारा यह योजना साल 2024 में शुरू की गई है। इसके तहत कोई भी जो अपना बिजनेस शुरू करना चाहाता है, वो बैंक से 1 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन ले सकता है।

Advertisement

गौरतलब है कि इस योजना के तहत आमतौर 18 से 35 साल तक के लोगों को ही लोन दिया जाता है। लेकिन इसके तहत कुछ विशेष स्थितियों में 18 से लेकर 40 साल तक के लोगों को भी लोन दिया जा सकता है। विशेषज्ञों के द्वारा इस योजना को प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई मुद्रा योजना से कंपेयर किया जा रहा है। क्योकिं दोनों के तहत बिजनेस करने के लिए लोन आसानी से मिल जाता है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि सरकार के द्वारा इस योजना के तहत 50.000 से ज्यादा लोगों को कवर करने का है। सरकार इस लक्ष्य को आने वाले 2 सालों में पूरा करना चाहती है। सरकार इस योजना के तहत मुख्य रूप से शहरी यूवा को टार्गेट कर रही है, इसे सरकार के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।

Advertisement

इस योजना को लगू करने के लिए संबंधित विभाग के द्वारा जिलो के हिसाब से स्पेसिफिक टार्गेट सेट किए जाएंगे। इसे एसएलबीसी के द्वारा हर जिले के पात्र बैंक बांटा जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस योजना के तहत 1 लाख रुपए आवंटित किए जाएंगे, इसमें बॉरोइंग मार्जिन 5 प्रतिशत का होगा। इस कारण बैंक के द्वारा अप्लाई करने वाले व्यक्ति को 95,000 रुपिए का इंट्रेस्ट फ्री लोन मिलता है, जिसपर कोई ब्याज नहीं लगता है।

Advertisement

गौरतलब है कि अगर कोई अपना बिजनेस शुरू करना चाहता है, तो उसे काफी मदद मिल सकती है।

एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि इस योजना मुख्य उदेश्य 18 से 35 साल तक के शहरू युवाओं को वित्तीय सहयता प्रदान करना होता है। इसके तहत स्पेशल कैटेगरी में इस उम्र को बढ़ाकर 40 साल तक कर दिया गया है। स्पेशल के कैटैगरी के तहत एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेडर शामिल हैं। इससे लोगों को अपने लिए बिजनेस शुरू करने में काफी मदद मिलेगी। इसकी मदद लोग सेल्फ एंप्लॉयमेंट वेंचर शुरू कर सकते हैें। इसके अलावा कोई माइ्क्रो इंट्रप्राइस शूरू कर सकते हैं।

Advertisement

इस स्वंय योजना के तहत बड़ी आसानी से बैंक के द्वारा लोगों के क्रेडिट पर लोन दे दिया जता है। गौरतलब है कि इससे अंडर इंप्लॉएड और बेरोजगार लोगों को मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस और स्मॉल स्केल बिजनेस से जुड़े इंटरप्राइज को शुरू करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

जानें क्या हैं अप्लाई करने की शर्तें

अगर आप इस योजना के तहत लोन लेना चाहते हैं, तो आपके परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपए सालाना से कम होनी चाहिए। फैमिली में आवेदक और उसका या उसकी पार्टनर शामिल हैं। इस योजना तहत मिल रहे इंट्रेस्ट फ्री लोन लेने के लिए आपके पास उद्यम रजिट्रेशन होना चाहिए या फिर आपके पास उद्यम द्वारा सर्टिफाई किया नंबर होना चाहिए।

Advertisement

किसे नहीं मिलेगा इस स्कीम का फायदा

अगर कोई व्यक्ति ऊपर लिखे गए क्राइटेरिया को पूरा नहीं करता है, तो वह इस लोन को नहीं ले सकता है। इसके अलावा अगर आवेदक किसी भी बैंक में डिफॉल्टर है तो भी लो इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है, इसके अलावा आउटस्टैडिंग लोन वाले भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप या् आपके परिवार में कोई केंद्र सरकार/ राज्य सरकार में है तो भी आपको इस योजना का फादया आपको नहीं मिलेगा।

इस तरह कर सकते हैं अप्लाई

अगर आप स्वयं योजना के तहत लोन लेने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

सबसे पहले आफको इस स्कीम की ऑफीशीयल वेबसाइट (https://swayam.odisha.gov.in/) पर जाना होगा।

इसके बाद आपको 'अप्लाई ऑनलाइन' के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरना होगा। इसमें आपका नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड का नंबर, पैन कार्ड का नंबर और राशन कार्ड का नंबर चाहिए होगा।

इसे बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना होगा।

इसके बाद आप अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।