नई दिल्ली: अक्सर लोग कटे फटे नोट को लेकर परेशान रहते है कि इसे कैसे बदला जाए। ज्यादातर लोगों को तो ये भी नहीं पता होता हैं कि फटे नोट के साथ क्या करना चाहिए। होली में नोटों पर लग गया रंग, तो ऐसे लें नए नोट ये भी पढ़ें
आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इन नोटों को बदलने के लिए सुविधा भी दी है। जानकारी दें कि नोट की स्थिति के अनुसार इसका पूरा मूल्य या आधा मूल्य मिल सकेगा। जानिए कब और कैसे इन्हें बदला जा सकता है। तो अगर आपके पास पुराने या फिर फटे हुए नोट हैं। और वे नोटों को कोई भी दुकानदार नहीं ले रहा है तो ये खबर जरुर पढें।
आरबीआई की ओर से भी फटे-पुराने नोटों को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके मुताबिक, ग्राहक बैंक में जाकर इस तरह के नोटों को चेंज करा सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमानुसार, हर बैंक को पुराने, फटे या मुड़े नोट स्वीकार करने होंगे बशर्ते वह नकली न हों। इसलिए आप आसानी से अपने पास वाले बैंक ब्रांच में जाकर नोट बदलाव सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। इसके साथ ही इसके लिए उस बैंक का ग्राहक होना भी जरूरी नहीं।
आपको बता दें कि नोट बदलने बैंक के ऊपर निर्भर करता है कि वह बदलेगा या नहीं। इसके लिए कोई भी ग्राहक बैंक में जबरदस्ती नहीं कर सकता है। बता दें बैंक नोट लेते समय यह चेक करता है कि नोट को जानबूझकर तो नहीं फाड़ा गया है। इसके अलावा नोट की कंडीशन कैसी है। इसके बाद ही बैंक उसको बदलता है। अगर नोट नकली नहीं है और उसकी कंडीशन थोड़ी ठीक है तो बैंक उसको आसानी से बदल लेता है।
आपको बता दें कि कुछ स्थितियों में नोटों को बदला नहीं जा सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, बुरी तरह जले हुए, टुकड़े-टुकड़े होने की स्थिति में नोटों को नहीं बदला जा सकता। इस तरह के नोटों को आरबीआई के इश्यू ऑफिस में ही जमा कराया जा सकता है। आपको बता दें आप इस तरह के नोटों से आप अपने बिल या टैक्स का भुगतान बैंकों में कर सकते हैं। इसके अलावा इस तरह के नोटों को बैंक में जमा कर आप अपने खाते की राशि को बढ़ा सकते हैं। आपको बता दें जिन भी नोट पर कोई संदेश लिखा हो या फिर किसी तरह का राजनैतिक संदेश लिखा हो उन नोटों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग