नई दिल्ली: अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, यात्री की सुविधाओं पर लगातार काम कर रही इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) यात्रियों के लिए बंपर ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत आप बिना पैसे के भी टिकट बुकिंग कर सकते हैं। खासकर लॉकडाउन और कोरोना संकट के कारण लोगों को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सैलरी में कटौती से लेकर सैलरी न मिलने तक का दवाब लोगों को झेलना पड़ रहा है। ऐसी हालात में अगर आप आर्थिक मुश्किलों के कारण ट्रेन टिकटों की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं तो आपको रेलवे की इस खास सर्विस के बारे में जरूर जानना चाहिए।
बिना पैसे के भी होगी टिकटों की बुकिंग
भारतीय रेलवे की ई टिकट बुकिंग साइट आईआरसीटीसी की इस सुविधा से आपको बड़ी राहत मिलेगी। आईआरसीटीसी ने टिकट बुकिंग का ये तरीका उन लोगों के लिए हैं, जो टिकट किराए का भुगतान तुरंत देने में असमर्थ हैं। इस सुविधा में आप बिना पैसे के भी टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। आपको यह जानकर हैरान होगी, लेकिन यही सच है। आईआरसीटीसी की इस सुविधा का लाभ कोई भी उठा सकता है। आप बिना पेमेंट के भी टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी ने ट्रेन टिकटों की बुकिंग के लिए यह पहल शुरू की है। इस सुविधा के तहत आप बिना पेमेंट के भी टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। भारतीय रेलवे की इस सुविधा उन लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा, तो टिकट बुकिंग के पैसे तुरंत देने में असमर्थ हैं। दरअसल आईआरसीटीसी ने इसके लिए पे लेटर कंपनी ePayLater के साथ करार किया है। इस ऑप्शन का चुनाव कर आप बिना तुरंत पेमेंट किए टिकटों की बुकिंग कर सकेंगे।
- बता दें कि इस सुविधा के लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी अकाउंट बनाना होगा।
- यानी की आपको आईआरसीटीसी पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद ही आप इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
- रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद आप आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग करते वक्त ePayLater ऑप्शन क चुनाव कर सकते हैं।
- इस ऑप्शन में आपको टिकट बुकिंग के 14 दिनों के बाद पेमेंट करना होता है।
- अगर आप इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सर्विस चार्ज का भुगतान करना होगा।
- इस सुविधा के तहत आपको टिकट किराए के भुगतान के लिए 14 दिन का वक्त मिल जाता है, लेकिन इस सुविधा का लाभ पाने के लिए आपको पेमेंट करते समय 3.5 फीसदी का सर्विस चार्ज देना पड़ सकता है।
- हालांकि अगर आप टिकट किराए की रकम का भुगतान 14 दिन के भीतर कर देते हैं तो आपको कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं देना पड़ेगा।
- इस पे लेटर सुविधा का इस्तेमाल करते हुए टिकट बुकिंग की सारी प्रक्रिया वही है जो सामान्य तौर पर आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग के समय की जाती लहै।
- पेमेंट के समय आपको ePayLater का ऑप्शन चुनना होगा।
- ये ऑप्शन चुनवे से पहले आपको खुद को ePayLater पर रजिस्ट्रर्ड करवाना होगा।
- रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आप ईपेलेटर की वेबसाइट www.epaylater.in पर जाकर खुद का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
- एक बार यहां रजिस्टर्ड होने के बाद आईआरसीटीसी से टिकट बुक करते समय इस ऑप्शन का चुनाव कर बिना पेमेंट के ही रिजर्वेशन करवा सकते हैं।
- इस वेबसाइट के माध्यम से आप ना केवल ट्रेन टिकट बल्कि शॉपिंग, खाना, डॉक्टर कंसल्ट आदि सेवाएं ले सकते हैं। जिनकी जानकारी आपको यहां मिल जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान