नयी दिल्ली। भारत में 4जी इंटरनेट सेवाएं बहुत कॉमन हो चुकी हैं। हालांकि अभी भी 3जी और यहां तक कि 2जी इंटरनेट भी चलन में है। मगर ज्यादातर जगहों पर 4जी इंटरनेट इस्तेमाल किया जा रहा है। 4जी इंटरनेट होने के बावजूद आपको कभी-कभी हल्की डेटा स्पीड का सामना करना पड़ता होगा। यानी अगर आपकी सिम 4जी हो तब भी ये हो सकता है कि आपको फास्ट इंटरनेट या बेस्ट डेटा स्पीड न मिल रही हो। हालांकि तेज इंटरनेट स्पीड पाने के लिए आपको अपने मोबाइल की सेटिंग में कुछ बदलाव करने होंगे। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, भारती एयरटेल या वीआई (वोडाफोन आइडिया) ग्राहक ऐसा आसानी कर सकते हैं।
सबसे पहले ध्यान दें कि आपको स्मार्टफोन में नेटवर्क टाइप कौन सा है। आपके फोन में नेटवर्क टाइप 4जी या एलटीई होना चाहिए। इसके लिए सेटिंग्स में जाएं और नेटवर्क सेटिंग्स पर क्लिक करें। यहां से प्रेफर्ड नेटवर्क टाइम में से आपको 4जी या एलटीई ऑप्शन चुनना है। इससे होगा ये कि आपका नेटवर्क 3जी या 2जी पर नहीं जाएगा। सेटिंग में किए गए इस बदलाव से आपको बढ़िया स्पीड पर इंटरनेट मिलेगा। मगर कुछ और भी चीजें हैं जिनके चलते आपकी डेटा स्पीड हल्की पड़ सकती है। आपको उन भी देना होगा।
बैकग्राउंड में चलने वाली ऐप आपके डेटा यूसेज को बढ़ा देती हैं। इसके चलते आपकी इंटरनेट स्पीड हल्की हो जाती है। इसके लिए आप डेटा सेटिंग में जाएं और देखें कि कौन सी ऐप कितना डेटा ले रही है। आपको जो भी ऐप जरूर न लगे उसे तुरंत बैकग्राउंड डेटा ऐक्सेस ऑफ करें। सेटिंग्स के बदलाव आपको जरूर ही तेज स्पीड इंटरनेट देंगे।
ऐक्सेस पॉइंट नेटवर्क बहुत जरूर सेटिंग है। बता दें कि जियो, एयरटेल और वीआई की ऐक्सेस पॉइंट नेटवर्क सेटिंग्स अलग होती है। इसे सही करने के लिए फोन की नेटवर्क सेटिंग्स में जाएं और सुनिश्चित करें कि आपकी टेलीकॉम कंपनी के लिए ऐक्सेस पॉइंट नेटवर्क सही हो। अगर स्पीड अच्छी नहीं मिल रही तो ऐक्सेस पॉइंट नेटवर्क (एपीएन) सेटिंग्स के मैन्यू में जाएं और Reset to Default ऑप्शन चुनें।
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Cache Files एक बड़ी समस्या है। इससे फोन तो हल्का चलने ही लगता है पर साथ ही इंटरनेट भी स्लो हो जाता है। इसके लिए जरूरी है कि आप 5-6 दिन या ज्यादा से ज्यादा हर हफ्ते में अपने फोन से ऐसी फाइल्स को साफ करते रहें। ऐसी कई ऐप्स हैं जिनसे ऐसी फाइल्स को हटाया जा सकता है।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की अक्टूबर के लिए पेश की डेटा स्पीड रिपोर्ट में जियो की डाउनलोड स्पीड सबसे बेहतर बताई गई। अक्टूबर में जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड 17.8 एमबीपीएस रही जबकि सितंबर में जियो की डाउनलोड स्पीड 19.1 एमबीपीएस रही थी। वहीं अपलोड के मामले में अक्टूबर में वोडाफोन 6.5 एमबीपीएस की स्पीड के स्पीड के साथ पहले पायदान पर रही। इसके बाद आइडिया ने 5.9 एमबीपीएस की औसत अपलोड स्पीड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!