New LPG Gas Connection: अक्सर लोग नए गैस कनेक्शन के लिए अप्लाई तो करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें नया गैस कनेक्शन नहीं मिल पाता है। पर अब नया गैस कनेक्शन पाना अब कोई झंझट का काम नहीं है। आप आसानी से नया गैस कनेक्शन पा सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी और कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइए इसके बारे में आपको पूरी डिटेल्स देते हैं।

Advertisement

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

Advertisement

नया गैस कनेक्शन पाने के लिए आपके पास फोटो, आईडी प्रूफ होना चाहिए। इसके अलावा एड्रेस प्रूफ भी होना आवश्यक है। एड्रेस प्रूफ के लिए आप आधार कार्ड, पासपोर्ट, लीज एग्रीमेंट, बैंक स्टेटमेंट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, मकान या जमीन की कॉपी जैसे डॉक्यूमेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

वहीं आईडी प्रूफ के लिए आप में आप आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक फोटो के साथ आदि डॉक्यूमेंट्स को आप आईडी के रूप में यूज कर सकते हैं।

Advertisement

इस प्रोसेस को करना होगा फॉलो

इस सभी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ डीलर के ऑफिस में जमा करने के कुछ दिनों में आपको नया कनेक्शन मिल जाएगा। इसके अलावा आप जिस भी गैस कनेक्शन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। जैसे भारतीय पेट्रोलियम की वेबसाइट के लिए आपको इसपर क्लिक करना होग। आधिकारिक वेबसाइट- https://www.bharatpetroleum.in/LPG-Prices.aspx

Advertisement
  • अब अपने राज्य और जिले को सेलेक्ट करें। इसके बाद वितरक का चयन करें और आगे बढ़े
  • फिर आपके सामने फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इसके बाद फार्म के अंदर मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेज को अपलोड करें
  • फइर फॉर्म को सबमिट करें और फीस भरें।
  • सामान्य तौर पर नया गैस कनेक्शन लेने के लिए 15 दिन का समय लगता है।

सस्ते में मिलेगा गैस सिलेंडर

Advertisement

सरकार के द्वारा कई सारी ऐसी सरकारी योजना शुरू की गई है जिसके अंतर्गत घरेलू गैस सिलेंडर दिया जाता है। इसके लिए योजना के अनुसार अलग-अलग मूल्य निर्धारित किए गए हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को कम पैसे में गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। हाल ही में विधानसभा के पारित किए गए राजस्थान के बजट के अनुसार, अब राशन पाने वाले 1.09 करोड़ परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेडर मिलेगा। इसके अलाव लाडली बहना योजना के अंतर्गत भी महिलाओं को हरियाणा सरकार पूरे साल महज 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी।