नयी दिल्ली। म्यूचुअल फंड आज के वक्त में निवेश के सबसे बेहतर विकल्पों में शामिल है। ये इतना बढ़िया ऑप्शन है कि आप म्यूचुअल फंड में एसआईपी (सिस्टेमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान) के जरिए थोड़ा-थोड़ा पैसा लगा कर कुछ ही सालों में करोड़पति बन सकते हैं। म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए एसआईपी को ही सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। असल में म्यूचुअल फंड में पैसा लगा कर आप शेयरों में निवेश करते हैं। शेयरों में तेजी का फायदा म्यूचुअल फंड को मिलता है और यही आपको रिटर्न को मिलता है। हालांकि ऐसा इक्विटी स्कीमों में होता है। डेब्ट स्कीम में आपका पैसा बॉन्ड या सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश किया जाता है। अगर आप कुछ टिप्स फॉलों करें तो यकीनन करोड़पति बन सकते हैं। आइए जानते हैं म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए सबसे जरूरी टिप्स।
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आपका निवेश किसी न किसी टार्गेट के लिए होना चाहिए। इसमें बच्चों की पढ़ाई या शादी जैसे टार्गेट हो सकते हैं। फाइनेंशियल जानकार म्यूचुअल फंड एसआईपी को भी ऐसे ही टार्गेट से जोड़ने की सलाह देते हैं। इससे आपको ये जानकारी रहेगी कि आप अपने टार्गेट के कितने करीब पहुंच रहे हैं। साथ ही ये भी कि आपको निवेश बढ़ाना है या नहीं। उदारहण के लिए अगर 2 साल के अंदर घर की डाउनपेमेंट के लिए आपको 20 लाख रु चाहिए तो आपको मासिक 30 से 40000 रु की एसआईपी करनी होगी।
एसआईपी से आपका नियमित निवेश जारी रहेगा। मगर आप एसआईपी राशि एक जैसा बरकरार न रखें, बल्कि हर साल जितनी आपकी सैलेरी बढ़े उतनी ही अधिक ही प्रतिशत राशि (आप कम या ज्यादा भी बढ़ा सकत हैं) एसआईपी में बढ़ाते जाएं। इससे होगा ये कि आप समय से पहले टार्गेट पूरा कर सकेंगे। आपकी बचत और उस पर मिलने वाले रिटर्न में भी बढ़ोतरी होगी।
जानकार सलाह देते हैं कि आप विभिन्न एसआईपी की अलग-अलग डेट सेट करें। जैसे कि आपकी तीन एसआईपी कटती हैं तो 1, 11 और 21 तारीख सेट की जा सकती है। इससे आपके खाते में हमेशा कुछ पैसे रहेंगे। अगर एक ही डेट पर सारे पैसे निवेश हो जाएं तो आपके सामने कभी भी दिक्कत आ सकती है। असल में ये तरीका मार्केट की टाइमिंग का जोखिम घटाने में भी काम आता है।
जितना जरूरी म्यूचुअल फंड आप एसआईपी रूट के जरिए निवेश करना समझते हैं उतना ही जरूरी एक समय इसे रोकना भी हो जाता है। यदि आप टार्गेट के हिसाब से निवेश कर रहे हैं तो इसके नजदीक पहुंचने पर एसआईपी रोक दें। फिर अपना एफडी जैसे गारंटीड रिटर्न वाले ऑप्शन में लगा दें। असल में शेयर बाजार में अचानक आई गिरावट से आपका निवेश घट सकता है। इसलिए बेवजह के जोखिम से बचना चाहिए।
करोड़पति बनने के लिए आपको बहुत जल्द शुरुआत करनी होगी। यदि आप 20 साल की उम्र में निवेश की शुरुआत करें तो हर दिन 30 रु यानी महीने में 900 रु निवेश को एसपीआई के माध्यम से डाइवर्सिफाइड म्यूचुअल फंड में निवेश करें। ये निवेश आपको 40 सालों तक लगातार करना होगा। मान लीजिए कि इन सालों में हर साल 12.5 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो 40 साल बाद आपकी कुल निवेश राशि 1.01 करोड़ रु हो जाएगी। यदि आपकी आयु ज्यादा है तो आपको उसी हिसाब से ज्यादा निवेश करना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग