नई दिल्ली: अगर आप भी लोन के लिए अप्लाई करने जा रहे है और सिबिल स्कोर जानना चाहते है तो ये सुविधा अब आपको पेटीएम एप पर भी मिलेगी। दरअसल पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च किया है। जिससे अब यूजर्स को पेटीएम पर सिबिल स्कोर चेक करने की सुविधा मिलेगी। मोबाइल वॉलेट ऐप पेटीएम ने बीते कल गुरुवार को अपने प्लेटफॉर्म पर सिबिल स्कोर चेक करने की सुविधा लॉन्च कर दिया गया है।
पेटीएम ऐप की यह सुविधा फ्री में होगी। यूजर्स डिटेल में अपना क्रेडिट रिपोर्ट देख सकते हैं। एक्टिव क्रेडिट कार्ड और लोन अकाउंट के क्रेडिट रिपोर्ट अब पेटीएम ऐप पर ही देखे जा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को यह भी सुविधा मिलेगी कि वो अपने और शहर, राज्य या नेशनल लेवल पर क्रेडिट रेटिंग्स की तुलना कर सकें। इस पूरी प्रक्रिया को केवल तीन स्टेप्स में पूरा किया जा सकता है और इसके लिए 1 मिनट से भी कम समय लगेगा।
जानकारी के लिए बता दें कि पेटीएम ऐप में यूजर्स के लिए स्पेशल क्रेडिट एजुकेशन सेक्शन सिस्टम भी दिया गया है जहां उन्हें क्रेडिट स्कोर के बारे में कई तरह की जानकारियां दी जा रही हैं। इसमें बताया गया है कि सिबिल स्कोर को कैसे बेहतर किया जा सकता है, कैसे इस रिपोर्ट को समझा जा सकता है। लोन लेने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए और बेहतर क्रेडिट स्कोर के क्या फायदे हैं।
क्रेडिट स्कोर तैयार करने में कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान देना होता है। वक्त पर कर्ज चुकाने के लिए क्रेडिट स्कोर में 30 फीसदी हिस्सेदारी होती है। इसके साथ ही सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड लोन की 25 फीसदी हिस्सेदारी होती है। सिक्योर्ड लोन जैसे कार लोन या होम लोन आदि शामिल होता है। वहीं, अनसिक्योर्ड लोन में पर्सनल लोन आदि शामिल होता है। क्रेडिट स्कोर में क्रेडिट एक्सपोजर 25 फीसदी होता है। जबकि, कर्ज के इस्तेमाल के लिए क्रेडिट स्कोर में 20 फीसदी की हिस्सेदारी होती है।
- सबसे पहले आपको पेटीएम ऐप में लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद इस ऐप के होम स्क्रीन पर More icon पर टैप करना होगा।
- इस आइकन पर टैप करने के बाद आपको पैन कार्ड नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरना होगा। फिर आप इसे सबमिट करेंगे।
- अगर आप नये यूजर हैं तो प्रोफाइल वेरिफिकेशन के लिए एक ओटीपी भी भेजा जाएगा।
- इस वेरिफिकेशन प्रोसेस के बाद आप आसानी से अपना क्रेडिट/सिबिल स्कोर देख सकते हैं।
- इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।
- यहां आप अपना क्रेडिट स्कोर देखने के अलावा इससे जुड़ी कई जरूरी जानकारियां भी पढ़ सकते हैं।
अच्छे क्रेडिट स्कोर के लिए आपको कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए। जैसे आप अपने क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट का इस्तेमाल न करें। क्रेडिट कार्ड से ज्यादा लोन न लें। बहुत सारे लोन के लिए आवेदन न करें। होम लोन और ऑटो लोन को अहमियत दें। पर्सनल लोन लेने से बचें। क्रेडिट कार्ड बंद करने से बचें। ज्वाइंट अकाउंट खातों की समीक्षा करें। सिबिल स्कोर की समीक्षा करते रहें।
सिबिल स्कोर से पिछले कर्ज की जानकारी मिलती है। इसलिए बैंक से कर्ज और क्रेडिट कार्ड लेने के लिए अच्छा सिबिल स्कोर होना जरूरी होता है। नियमित कर्ज चुकाने से क्रेडिट स्कोर अच्छा रहता है। सिबिल स्कोर 300 से 900 अंकों के बीच होता है। अगर स्कोर 750 अंक या उससे ज्यादा होता है तब कर्ज मिलना आसान होता है। जितना अच्छा सिबिल स्कोर होता है, उतनी ही आसानी से कर्ज मिलता है। सिबिल स्कोर 24 महीने की क्रेडिट हिस्ट्री के हिसाब से बनता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग