नई दिल्ली: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नए स्मार्टफोन खरीदने के लिए ऑनलाइन सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मोबाइल बोनांजा सेल शुरू हो गई है। बता दें कि यह सेल आज यानी 26 अगस्त से शुरुआत हो गई है। यह दो दिवसीय सेल 28 अगस्त तक जारी रहेगी। इस दौरान ग्राहक महंगे स्मार्टफोन को सस्ती कीमत में खरीद पाएंगे।
पुराने स्मार्टफोन पर 1000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस
मोबाइल बोनांजा सेल में हर ब्रांड के मोबाइल पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही पुराने स्मार्टफोन पर 1000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इस दौरान एपल आईफोन से लेकर धांसू ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स तक डिस्काउंट पर खरीदे जा सकते हैं। सेल में इन डिवाइसेज पर टॉप डील्स मिल रही हैं।
मोबाइल बोनांजा सेल में फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला razr पर सबसे ज्यादा करीब 50,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जानकारी दें कि फोन की वास्तविक कीमत 1,49,999 रुपए है। लेकिन सेल में इसे 99,000 रुपए में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही फोन को 8,750 रुपए की ईएमआई पर खरीदने का मौका होगा।
प्रीमियम टेक कंपनी ऐपल की ओर से लॉन्च किए गए लेटेस्ट अफॉर्डेबल iPhone SE पर भी सेल में डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं ब्रांड न्यू iphone SE फोन को 42,500 की बजाय 36,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वही iphone XR स्मार्टफोन 6,501 रुपए की छूट के साथ 45,999 रुपए में आएगा। इसके साथ ही फोन को 5,111 रुपए प्रतिमाह की ईएमआई पर भी घर ले जा सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल बोनांजा सेल में iphone 11 सीरीज के मोबाइल को 63,000 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। वही एचडीएफसी कार्ड पर 5000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
अगर आप रेडमी स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे है तो आपको फ्लैगशिप स्मार्टफोन रेडमी K20 सेल में 5,000 रुपए की छूट के साथ उपलब्ध रहेगा। वही POCO X2 पर 1,500 रुपए की छूट दी जा रही है, जबकि Oppo Reno2 F का 6GB मॉडल 2,000 रुपए की छूट के साथ 17,900 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। 13+2MP रियर कैमरे और 4230mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन Oppo A5s को 5 हजार रुपए की छूट के साथ 12,990 रुपए की बजाय 7,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वही Realme X50 pro 5G फोन 39,999 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।
मोबाइल बोनांजा सेल में रियलमी X2 pro के 128GB स्टोरेज मॉडल पर 3 हजार रुपए की छूट दी जा रही है। ऐसे में यह फोन 29,999 रुपए की बजाय 26,999 रुपए में आएगा। iQOO3 स्मार्टफोन 6 हजार रुपए की छूट के साथ 31,990 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।
आप 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले Poco X2 (256GB तक) को 18,999 रुपये की जगह सेल में 17,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन में 64 मेगापिक्सल क्वॉड कैमरा और ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बजट सेगमेंट में ओप्पो का डिवाइस ओप्पो A5s 12,990 रुपये के बजाय 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 13+2MP का ड्यूल कैमरा और 4230mAh की बैटरी मिलती है। पॉप-अप सेल्फी कैमरा और 48 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरा वाले ओप्पो Reno2 F (6GB+256GB) को सेल में 19,990 रुपये की जगह बायर्स 17,990 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन में 4000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
शुरू हुआ Month End Mobile Fest,जानें डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान