नयी दिल्ली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज या एमसीएक्स भारत में सबसे बड़ा और दुनिया में छठा सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज मार्केट है। मुंबई में स्थित एमसीएक्स इसके जरिए ट्रेडिंग करने वालों की किस्मत बदलने के लिए जाना जाता है। इस मार्केट में गोल्ड सबसे अधिक ट्रेडिंग की जाने वाली कमोडिटी है। वैसे एमसीएक्स में चुनने के लिए आपके पास विभिन्न बुलियन ऑप्शन हैं। भारती की जीडीपी में 58 फीसदी हिस्सा कमोडिटीज का है, ऐसे में एमसीएक्स लाखों लोगों के लिए पैसा बनाने का शानदार ऑप्शन हो सकता है। हम आपको यहां बताएंगे एमसीएक्स में अपना अकाउंट खोलने का तरीका, गोल्ड में निवेश करने का प्रोसेस और एमसीएक्स के जरिए ट्रेडिंग करने के बेनेफिट भी।
जानकार कहते हैं कि ट्रेडिंग की दुनिया शुरुआत में आपके लिए कठिन साबित हो सकती है और इसे समझने में आपको होना वाला नुकसान आपके पतन का कारण बन सकता है। इसलिए पहली बार निवेशकों को इस बाजार की सुविधाओं और बेनेफिट का फायदा लेने के लिए कुछ आसान चरणों का पालन करने की आवश्यकता है।
1. एक ब्रोकर चुनें : एमसीएक्स में एंट्री करने के लिए ब्रोकरिंग फर्म सबसे अच्छा तरीका है। इसलिए किसी एक फर्म का चयन करें जो आपके मुताबिक सही हो। मगर यह सुनिश्चित करें कि ब्रोकर एमसीएक्स पर रजिस्टर हो।
2. रजिस्टर : गोल्ड में ट्रेड करने के लिए आपको खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। यह ऐपलिकेशन संबंधित डिटेल के साथ भरा जाना चाहिए और जरूरी दस्तावेजों की कॉपी भी आपको देनी होगी। इस फॉर्म को जमा करने पर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
3. कितनी है न्यूनतम राशि : हर कमोडिटी में एक न्यूनतम निवेश राशि होती है और आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निवेश करते समय इस न्यूनतम जरूरत को पूरा करें। सोने के लिए न्यूनतम राशि लगभग 5000 रु है। ये राशि कमोडिटी के मूल्य के आधार पर तय होती है।
4. मनी ट्रांसफर - जब तक ब्रोकर को पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाता है, तब तक आप कोई ट्रेड नहीं कर सकते। यह मनी ट्रांसफर डीडी, चेक या नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है। एक बार ऐसा करने के बाद आप अपने खाते में लॉग इन और ट्रेड कर सकते हैं।
MCX खाता खोलने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है :
- पैन डिटेल
- एडरेस प्रूफ (वोटर आईडी, डीएल, पासपोर्ट, आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट डिटेल
- अधिकतर ब्रोकर रजिस्ट्रेशन चार्ज लेते हैं, जो बहुत अधिक नहीं होत
- ब्रोकर के माध्यम से किए जाने वाले लेन-देन पर आपसे ब्रोकरेज ली जाती है, जो आमतौर पर लेनदेन वैल्यू का 0.1 से 0.25 फीसदी होता है
- ये बाजार सुबह 10 से शाम 11:30 बजे तक काम करते हैं और इन घंटों के दौरान ही व्यापार किया जा सकता है
- व्यापार में हिस्सा लेने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है
- गोल्ड में विभिन्न बुलियन फॉर्म्स में कारोबार किया जा सकता है, जिसमें गोल्ड गिनी, गोल्ड पेटल और गोल्ड एम शामिल हैं
- एमसीएक्स में ट्रेडिंग में जोखिम भी शामिल है और आपको इसके नतीजों के बारे में पता होना चाहिए
- एमसीएक्स सोने की कीमतें बाजार स्तर की हाजिर कीमतों से कम होती हैं
- एमसीएक्स कमोडिटीज की ट्रेडिंग के लिए एक लाभदायक और मुनाफा कमाने का प्लेटफॉर्म प्रदान करता है
- यहां आप कम से कम 1 ग्राम सोना भी खरीद सकते हैं, जबकि कम से कम 8 ग्राम रिडीम करके आपको फिजिकल फॉर्म में मिल सकता है
- यहां अपने सिर्फ अपनी उंगलियों से ही ट्रेड कर सकते हैं
- एमसीएक्स हाजिर भाव, मार्केट ट्रेंड और आसान खरीदारी के लिए अलावा लाइव प्राइस ब्रॉडकास्ट भी उपलब्ध करता है
More Articles
- Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति