जब भी होटल या ओयो जाते हैं, तो वहां हमसे आईडी प्रूफ मांगा जाता है. हम अकसर आईडी प्रूफ के लिए आधार कार्ड देते हैं, लेकिन इसे हमारी नीजी जानकारी चोरी होने का संभावना होती है. अगर आप भी अपनी निजी जानकारी लीक होने से डरते हैं. तो आप मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए जानते है कि मास्क्ड क्या होता है और इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.
आज के समय में सभी होटल या ओयो में आईडी प्रूफ मांगा जाता है. आप किसी भी होटल में बिना आईडी प्रूफ के ठहर सकते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग आईडी प्रूफ के लिए आधार कार्ड ही देते हैं. लेकिन इसमें आपकी निजी जानकारी चोरी होने का डर रहता है.
आधार कार्ड से कई बैंकिग फ्रॉड को अंजाम दिया जाता है. इसलिए आप जब भी कही सफर कर रहें हो और होटल में ठहरने का प्लान हो तो, अपने पास मास्क्ड कार्ड जरूर रखें. इस मास्क्ड कार्ड का इस्तेमाल होटल में आधार कार्ड की तरह किया जा सकता है. इस कार्ड का इस्तेमाल करने से आपकी कोई जानकारी लीक नहीं होगी. क्योंकि इस कार्ड में आधार नंबर के 8 डिजिट हाइट होते हैं.
क्या होता है मास्क्ड कार्ड?
मास्क्ड कार्ड आधार कार्ड की तरह काम करता है. इसे भी एक जरूरी दस्तावेज माना जाता है. इस कार्ड का इस्तेमाल आप आईडी प्रूफ के लिए कर सकते हैं. इसमें आधार कार्ड जैसे पूरे नंबर नहीं लिखे रहते. मास्क्ड आधार कार्ड में पहले के 8 नंबर्स छिपे हुए रहते हैं.
इस कार्ड में सिर्फ आखिरी के चार अंक दिखते हैं. नंबर हाइड रहने से आपकी निजी जानकारी भी छिपी हुई रहती है. मास्क्ड कार्ड एक तरह से आपके आधार कार्ड का एक वर्जन होता है.
आप इस कार्ड का इस्तेमाल ट्रेवल करते वक्त कर सकते हैं.
मास्क्ड का इस्तेमाल होटल बुकिंग करते वक्त, चेक आउट करते समय वेरिफकेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा आप मास्क्ड का इस्तेमाल एयरपोर्ट में भी कर सकते हैं.
कैसे करें मास्क्ड डाउनलोड?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
स्टेप 2- इसके बाद आपको यहां लॉगइन करना होगा.
स्टेप 3- यहां आपको My Aadhaar का ऑप्शन दिखाई देगा.
स्टेप 4- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालकर दिया गया कैप्चा कोड डालना होगा. फिर आपको Send OTP का ऑप्शन चुना होगा.
स्टेप 5- आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटपी आएगा. जो आपको वेबसाइट पर आकर दर्ज करना होगा.
स्टेप 6- फिर यहां आपको डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया जाएगा.
स्टेप 7- यहां आपको ऑप्शन में दिए डाउनलोड मास्क्ड कार्ड को चुना होगा.
स्टेप 8- इसके बाद आपका मास्क्ड डाउनलोड हो जाएगा. आपको मास्क्ड देखने के लिए अपने मान के चार लेटर और डेट ऑफ बर्थ का मंथ और ईयर डालना होगा.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग