नयी दिल्ली। 1 मार्च यानी रविवार से कई सारे नियम बदलने जा रहे हैं। ये बदलाव आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे। इनमें बैंकिंग, एटीएम और फास्टैग से जुड़े नियम शामिल हैं। अगर आपने अपनी तैयारी नहीं की है तो आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं कि कल से कौन-कौन से नियम बदलने जा रहे हैं और उनका आप पर क्या असर पड़ने वाला है।
बता दें कि अगर आप एसबीआई ग्राहक हैं और आपने अपनी केवाईसी प्रोसेस पूरी नहीं की तो आपको कल से पैसे नहीं निकाल सकेंगे। एसबीआई ने पहले ही घोषणा करके अपने ग्राहकों से 28 फरवरी तक केवाईसी पूरी करने को कहा था। एसबीआई ने केवाईसी पूरी न करने वालों का अकाउंट ब्लॉक करने को भी कहा था। तो यदि आपने अभी तक केवाईसी नहीं कि तो आप एसबीआई में अपने खाते से लेन-देन भी नहीं कर पाएंगे।
फास्टैग अब आपको मुफ्त में नहीं मिल पायेगा। मुफ्त में फास्टैग की सुविधा 29 फरवरी यानी आज से खत्म हो रही है। कल से आपको आपको इसके लिए भुगतान करना पड़ेगा। सरकार ने सहूलियत और राजस्व बढ़ाने के लिए 15 से 29 फरवरी तक फास्टैग मुफ्त में बांटने का फैसला किया था। अब कल से आपको 100 रुपये चुकाने के बाद ही फास्टैग मिलेगा।
1 मार्च से ही इंडियन बैंक के एटीएम से आपको 2000 रुपये के नोट नहीं मिलेंगे। बैंक अब 200 रुपये और 500 रुपये के अधिक नोट डालेगा। हालांकि आप बैंक की ब्रांच जाकर जरूरत के मुताबिक 2000 रुपये के नोट प्राप्त कर सकेंगे।
एचडीएफसी अपना पुराना ऐप बंद कर देगा। पिछले कुछ महीनों से बैंक के नये और पुराने दोनों ऐप प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। यदि आप अब भी एचडीएफसी बैंक का पुराना ऐप चला रहे हैं तो इसे हटा कर नया ऐप इंस्टॉल कर लें।
कल से लॉटरी पर जीएसटी का नया नियम लागू होगा। नए नियम के अनुसार अब लॉटरी पर 28 फीसदी जीएसटी लगाया जाएगा। ज्ञात हो कि दिसंबर 2019 में जीएसटी काउंसिल ने फैसला किया था कि सभी राज्यों में सरकारों से मान्यता प्राप्त जो लॉटरी चलाई जा रही हैं उन पर 1 मार्च से 28 फीसदी जीएसटी लगेगा।
यह भी पढ़ें - SBI ग्राहकों को झटका, इस सर्विस के लिए देना होगा अधिक चार्ज
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान