नई दिल्ली: नए साल के शुरूआत के साथ ही बहुत सी वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहनों पर छूट दे रही हैं। ऑटो कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने प्रोडक्ट्स पर अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर रही है, ताकि सेल्स बढ़ाई जा सके। इन कंपनियों में महिंद्रा का नाम भी शामिल है। महिंद्रा अपनी चुनिंदा कारों पर नए साल में छूट और डिस्काउंट का सिलसिला जारी है। Maruti दे रहा मिनटों में Car खरीदने का मौका, कंपनी ने शुरू की स्मार्ट फाइनेंस स्कीम
2.2 लाख रुपये तक की छूट
महिंद्रा करीब-करीब सभी मॉडल पर छूट दे रही है। यदि आप महिंद्रा एसयूपी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। हालांकि कुछ डीलर्स ने यह पुष्टि की कि छूट केवल 2020 के मॉडल पर हैं। इसका मतलब यह हुआ कि दिसंबर 2020 में बने मॉडल पर आपको छूट मिलेगी। 2021 में यदि आप कोई मॉडल ले रहे हैं तो इसमें कोई अंतर नहीं मिलेगा। उसे 2021 मॉडल ही माना जाएगा। अब अधिकांश डीलरशिप खुल चुके हैं इसलिए आप वहां जाकर पड़ताल करने के बाद कार बुकिंग कर सकते हैं। इस ऑफर में महिंद्रा अल्टुरस पर 2.2 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा, अन्य लोकप्रिय कारों जैसेकि महिंद्रा बोलेरो, स्कार्पियो और मराजो पर भी छूट मिल रही है। जानकारी दें कि महिंद्रा थार पर फिलहाल कोई छूट नहीं है और न ही एक्सेसरीज पर कोई ऑफर है।
कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है, इस एसयूवी की खरीद पर आप पूरे 2.2 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस एसयूवी के साथ 2.2 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 16,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सेसरीज दिया जा रहा है। इसकी कीमत 28.72 लाख रुपये से लेकर 31.72 लाख रुपये के बीच है।
इसी तरह महिंद्रा XUV500 पर वेरिंट के आधार पर 20,000 रुपये तक की सीधी छूट मिल रही है। यदि आप अपनी मौजूदा कार को XUV500 के साथ एक्सचेंज करते हैं तो अतिरिक्त 20,000 रुपये का बोनस मिलेगा। इसके अलावा 4,500 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी है। महिंद्रा XUV300 पर वेरिएंट के आधार पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट है। इस पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी है। महिंद्रा अल्ट्रोज के बाद सबसे अधिक कैश डिस्काउंट महिंद्रा के पोटफोलियो में सबसे छोटी कार XUV100 Nxt पर है। इस पर 40,000 की कैश छूट है। इसके अलावा 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी है।
बेस्ट सेलिंग एसयूवी में से एक बोलेरो की खरीद पर भी आप भारी बचत कर सकते हैं। इस एसयूवी पर 3,500 रुपये का कैश डिस्काउंट, 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। कंपनी इस एसयूवी के साथ चौथे साल के लिए शिल्ड वारंटी भी दे रही है। इसकी कीमत 7.64 लाख रुपये से लेकर 9.01 लाख रुपये के बीच है।
इस जनवरी महीने में आप महिंद्रा स्कॉर्पियो की खरीद पर भी भारी बचत कर सकते हैं। इस एसयूवी की खरीद पर कंपनी 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 4,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और तकरीबन 10,000 रुपये का एक्सेसरीज दे रही है। हाल ही में कंपनी ने इसके अपडेटेड मॉडल को बाजार में पेश किया है, इसकी कीमत 12.42 लाख रुपये से लेकर 16.27 लाख रुपये के बीच है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- 3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट