Mahila Samman Yojana Registration Process: दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी आ गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने का ऐलान कर दिया है। दिल्ली की तत्कालीन वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने महिलाओं के लिए नई स्कीम के बारे में जानकारी दे दी है।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए 13 दिसंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
पिछले कुछ समय से दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के मन में यह सवाल था कि दिल्ली सरकार द्वारा घोषित की गई मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना आखिर शुरू करेगी। अब ये इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि दिल्ली सरकार की कैबिनेट मे महिला सम्मान योजना से जुड़ा प्रस्ताव पास कर दिया है। 13 दिसंबर से इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आप कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।
ऐसे होगा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में बताया है कि 2-3 दिनों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली की हर गली हर मोहल्ले में जाकर महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करवाएंगे और उन्हें रजिस्ट्रेशन कार्ड देंगे। अभी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कोई पोर्टल उपलब्ध नहीं है। जब ऑनलाइन पोर्टल शुरू हो जाएगा तो आप उसपर भी आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ये महिलाएं उठा सकती हैं फायदा
दिल्ली में महिलाओं को 1 हजार रुपये की मासिक सहायता राशि देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने की घोषणा की और चुनाव के बाद यह राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का वादा किया है।
इसका फायदा पात्र महिलाएं ही उठा सकती हैं। जिन महिलाओं की सालाना आय 2.50 लाख रुपये तक या उससे कम है, उन्हें इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा दिल्ली का आधिकारिक वोटर होना जरूरी है। 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को पहले ही दिल्ली सरकार की तरफ से पेंशन का लाभ दिया जा रहा है और महिला के नाम पर कोई भी चार पहिया गाड़ी है तो वह योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं की उम्र 18 साल से अधिक और 60 साल से कम होनी चाहिए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान