नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट्स एंड फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी पेटीएम ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। पेटीएम ने देश में छाए कोरोना संकट के बीच एक बड़ा एलान किया है। ये बात बिलकुल सच है कि लॉक डाउन में लोगों को घर बैठे घरेलू गैस सिलिंडर बुक कराने में दिक्कत हो रही होगी। इसलिए पेटीएम ने अब अपने ऐप पर यह सर्विस शुरू की है। यानी अब यूजर पेटीएम ऐप से एलपीजी सिलिंडर बुक कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कंपनी लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी की मदद से आईओसीएल पेट्रोल पंपों पर पेटीएम के जरिए भुगतान किया जा सकेगा और इंडेन गैस सिलिंडर बुक कराया जा सकेगा। वहीं इंडेन, इंडियन ऑयल के स्वामित्व में आती है।
आईओसी का कहना है कि उसने ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। इंडेन गैस के ग्राहक इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। इससे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकेगा। जानकारी दें की भारत में नए कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले बढ़कर 649 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड के एक्टिव मामले 593 हैं। वहीं कोरोना से अबतक 13 मरीजों की मौत हुई है। इस बढ़ते संकट को देखते हुए पूरे देश में 25 मार्च से अगले 21 दिनों तक पूरे भारत में कंप्लीट लॉक डाउन कर दिया गया है। अब पूरे देश में रेल, हवाई और बस सेवाएं बंद हैं। जो कि सिर्फ आपात परिस्थितियों में ही लोगों को छूट होगी।
- पेटीएम यूजर को इंडेन सिलिंडर ऑर्डर करने के लिए ऐप के ‘अदर सर्विसेज' सेक्शन में जाकर ‘बुक अ सिलिंडर' आइकन पर टैप करना होगा।
- पूरी प्रॉसेस में मामूली डिटेल्स भरने की जरूरत होगी और हर बार सिलिंडर बुकिंग पर डिटेल डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- यूजर को केवल अपना कंज्यूमर नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और गैस एजेंसी का नाम डालना होगा।
पेटीएम ने बयान में कहा है कि आईओसीएल के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव्स हर किसी की सुरक्षा के लिए मास्क और ग्लव्स पहनकर आएंगे। उनके साथ पेटीएम ऑल इन वन क्यूआर कोड और एंड्रॉयड पीओएस होगा। इसके जरिए ग्राहक सिलिंडर की डिलीवरी के वक्त डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। पेटीएम ने कहा है कि हमारी पीओएस मशीन इंडेन डिलीवरी ऐप्लीकेशन के साथ इंटीग्रेट होगी ताकि सिलिंडर डिलीवरी की डिजिटल रिकॉर्डिंग व अपडेशन हो सके। यह मशीन एक ई-इनवॉइस या बिल की फिजिकल कॉपी जनरेट करेगी।
आईओसीएल रिटेल आउटलेट्स यानी पेट्रोप पंपों पर भी ऑल इन वन पेटीएम क्यूआर कोड रहेगा। वहीं फ्यूल लेने वाले पेटीएम वॉलेट, सभी ऐप्स के यूपीआई और रूपे कार्ड से पेमेंट कर सकेंगे। पेटीएम ऐप से फ्यूल लेने वाले हर ग्राहक को इंडियन ऑयल XTRAREWARDS लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत प्वॉइंट्स प्राप्त होंगे। इन्हें आईओसीएल पेट्रोल पंपों पर पेटीएम ऐप पर फ्री फ्यूल खरीदने के लिए रिडीम किया जा सकेगा। बता दें कि ग्राहक ऐप पर साइन अप कर XtraReward अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित