नई दिल्ली, अप्रैल 22। जल्द ही आपके किचन में रंग बिरंगे और सुंदर एलपीजी गैस सिलेंडर दिखाई देंगे। इंडियन ऑयल ने बेहद खूबसूरत और सुरक्षित गैस सिलेंडर तैयार किए हैं। ये गैस सिलेंडर कंपोजिट फाइबर से बने हैं। ये गैस सिलेंडर 05 किलो और 10 किलो गैस की क्षमता के साथ उपलब्ध होंगे। फाइबर से बने होने के चलते ये सिलेंडर काफी हलके होंगे और ऐसे में इनका परिवहन भी आसान होगा। बता दें कि वर्तमान समय में हमारे घरों में प्रयोग होने वाले लोहे के सिलेंडरों में लगभग 14.2 किलो गैस होती है। लेकिन फाइबर से बने कंपोजिट सिलेंडर में अधिकतम 10 किलो गैस आएगी। हालांकि, 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर बहुत पहले से मिल रहे हैं, लेकिन फाइबर से बना कम्पोजिट सिलेंडर पहली बार लोगों की किचन तक पहुंचेगा।
जाहिर सी बात है कि महिलाओं के लिए ये काफी अच्छी खबर है। अब आपके किचन तक बेहद हल्का और रंगीन एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंचाया जाएगा। तेल कंपनी इंडियन ऑयल इस बात की जानकारी ट्विट के जरिए दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, पहली बार फाइबर से बना कम्पोजिट सिलेंडर लोगों तक पहुंचाया जाएगा। ट्विटर पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, इंडियन ऑयल ने फाइबर से बने कम्पोजिट 5 किलो और 10 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर लॉन्च किए हैं। यह गैस सिलेंडर बेहद हल्का और रंगीन होगा। मौजूदा स्टील वाले गैस सिलेंडर से यह करीब 50 फीसदी तक हल्का होगा।
बता दें कि फाइबर से बना कम्पोजिट सिलेंडर काफी सुरक्षित रहेगा। फाइबर से बने कंपोजिट सिलेंडर में अधिकतम 10 किलो गैस आएगी। सिलेंडर के कुछ हिस्से पारदर्शी होंगे, जिससे आप ये आसानी से देख पाएंगे कि सिलेंडर में कितना गैस बचा है। इंडियन ऑयल ने बताया कि फिलहाल यह सिलेंडर केवल दिल्ली और हैदराबाद में उपलब्ध है। अगर आप इस सिलेंडर को लेना चाहते हैं तो अपने निकटतम इंडेन वितरक से संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि यह कंपोजिट गैस सिलेंडर 5 और 10 किलो के वजन में उपलब्ध होंगे।
इन फाइबर टैक्नॉलिजी से बने सिलेंडरों का डिजाइन देखने में भी आकर्षक लग रहा है। इस सिलेंडर में जंग भी नहीं लगेंगे। जबकि मौजूदा लोहे वाले सिलेंडर में जंग लगने की आशंका बहुत ज्यादा रहती है। वहीं ये सिलेंडर अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से भी प्रोटेक्टेड हैं। ये सिलेंडर कुछ हिस्से में ट्रांस्पैरेंट हैं। ऐसे में सिलेंडर में कितनी गैस बची है ये भी देखा जा सकता है। जल्द ही इस तरह के सिलेंडर पूरे देश में उपलब्ध कराए जाने की तैयारी की जा रही है।
दूसरी ओर इंडियन ऑयल अपने ग्राहकों के लिए एक खास सिलेंडर लेकर आया है। कंपनी ने इस सिलेंडर को एक्स्ट्रा तेज सिलेंडर नाम दिया है। इसकी खासियत यह है कि इसके इस्तेमाल पर आप 5 फीसदी तक फ्यूल की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें खाना भी जल्दी बनेगा। बता दें यह सिलेंडर नीले रंग का होगा। इंडियन ऑयल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह सिलेंडर कॉमर्शियल ग्राहकों के लिए है यानी घरेलू ग्राहक इस सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
इंडियन ऑयल ने ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि इंडियन ऑयल आपके लिए #Indane XtraTej, एक अत्यधिक कुशल गैर-घरेलू एलपीजी लाया है जो रसोई गैस की खपत में न्यूनतम 5% बचत और खाना पकाने के समय में भी बचत प्रदान करता है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://bit.ly/3goTOAp पर विजिट कर सकते हैं।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित