Loan on Aadhaar Card: बेटी की शादी हो या फिर बच्चे के कॉलेज फीस भरनी हो। पैसों की जरूरत कभी भी अचानक से पड़ सकती है। ऐसे समय में पर्सनल लोन की मदद आप पैसों की जरूरत को आसानी से पूरा कर सकते हैं। कई बार बैंक पर्सनल लोन देने में देरी कर देते हैं, लेकिन अब आपको लोन मिलने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप सिर्फ अपने आधार कार्ड के जरिए पर्सनल लोन पा सकते हैं।

Advertisement

अगर आपको ₹10,000 का लोन चाहिए तो आधार कार्ड की मदद से आपको कैसे लोन मिल सकता है? इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Advertisement

लोन के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

आधार कार्ड से लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपकी उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। कुछ लोन कंपनियों के नियम थोड़े अलग हो सकते हैं, ऐसे में आप उम्र की योग्यता चेक करके अप्लाई कर सकते हैं।

इनकम का सोर्स

आधार कार्ड से लोन पाने के लिए नियमित और स्थिर इनकम जरूरी है। चाहे आवेदक सैलरी पाने वाला हो या खुद का काम करता हो, आधार कार्ड से लोन मिल सकता है। लेकिन ब्याज दर हर व्यक्ति के आमदनी के हिसाब से अलग हो सकती है।

Advertisement

क्रेडिट हिस्ट्री

लोन कंपनियां अक्सर यह भी देखती हैं कि आपकी क्रेडिट हिस्ट्री कैसी है। (यानी आपने पहले कोई लोन लिया है या नहीं, और समय पर चुकाया है या नहीं) हालांकि, कुछ कंपनियां कम क्रेडिट हिस्ट्री वाले लोगों को भी लोन दे सकती हैं।

बैंक अकाउंट डिटेल

लोन लेने वाले के पास एक एक्टिव बैंक अकाउंट होना जरूरी है। ये अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए, ताकि लोन की रकम सीधे उसी खाते में भेजी जा सके।

Advertisement

कैसे करें आधार कार्ड से लोन के लिए अप्लाई?

  • सबसे पहले लोन के अप्लाई करने वाले बैंक की वेबसाइट या फिर ऐप पर जाना चाहिए।
  • फिर लोन की एलिजिबिलिटी की जांच करें। इसके अलावा ब्याज दर, फीस और रीपेमेंट शर्तें भी चेक करें। कंपनी या बैंक के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को भी चेक करें जैसे उम्र, इनकम, आदि।
  • अब डाक्यूमेंट्स अपलोड करें। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और आय का प्रमाण पत्र शामिल है। सुनिश्चित करें कि आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से लिंक हो। इसके बाद केवाईसी प्रोसेस को पूरा करें।
  • अब ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरकर आवेदन करें। आप चाहें तो EMI कैलकुलेटर की मदद से किस्तों की प्लानिंग भी पहले से कर सकते हैं।
  • डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने के बाद, लोन को मंजूरी दी जाती है और 24-48 घंटे के भीतर राशि आपके अकाउंट में जमा हो जाती है।
  • आपको आधार के जरिए KYC (Know Your Customer) को भी पूरा करना होगा। जब आपकी जानकारी सही से वेरिफाई हो जाती है, तो लोन एक्सेप्ट होने पर पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आएंगे।
FAQ's

क्या आधार कार्ड से लोन मिल सकता है?

जी हां, आधार कार्ड की मदद से आपको लोन प्राप्त करने में आसानी हो सकती है। 

आधार कार्ड से लोन हासिल करने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है?

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में आपकी उम्र, इनकम सोर्स, क्रेडिट हिस्ट्री, बैंक अकाउंट डिटेल्स शामिल होती है। 

आधार कार्ड से लोन कैसे मिलेगा?

लोन प्राप्त करने के लिए आपको बैंक की वेबसाइट या ऐप पर जानकर अप्लाई करना होगा। इसमें फिर आपको आधार कार्ड को मुख्य डॉक्यूमेंट के तौर पर सबमिट करना होगा।