Loan for senior Citizen: देश में ज्यादातर बैंक 60 साल के बाद लोन उपलब्ध नहीं करती है. क्योंकि इस उम्र में कमाई का कोई ठोस साधान नहीं रहे जाता और शरीर में कई तरह की बीमारी भी आ जाती है. लेकिन अगर आप 60 साल के हैऔर पेंशन का लाभ उठाते हैं, तो कई बैंक आपको लोन ऑफर कर देती है. आज हम आपको बताने जा रहे है कि पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सीनियर सिटीजंस को कितना लोन देता है. इसके साथ ही आप इसमें कैसे अप्लाई कर सकते हैं.

Advertisement

सीनियर सीटीजंस को भी कभी कभी पैसों की जुरूरत पड़ जाती है. तो इन पैसों की जरूरतों को आप लोन लेकर पूरा कर सकते हैं. देश की बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सीनियर सिटीजंस को कम ब्याज पर अच्छा सासा लोन ऑफर करती है.

Advertisement

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कितना देता है लोन?

देश का जानामाना सरकारी बैक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशन लोन स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को लोन प्रदान करता है. यहां देने वाली बात ये है कि यह लोन उन सीनियर सिटिजन को मिलता है, जिनकी पेंशन के जरिए कमाई हो रही हो.

वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पेंशन लोन स्कीम के तहत लोन का अमाउंट मिलने वाली पेंशन पर निर्भर करता है.

Advertisement

पंजाब नेशनल बैंक के तहत कितना मिलता है लोन?

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा बुजुर्गो के लिए लोन स्कीम चलाई जा रही है. इस स्कीम को 'Personal Loan Scheme For Pensioners' कहा जाता है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरह की इस स्कीम के तहत लोन में मिलने वाला अमाउंट पेंशन पर निर्भर करता है.

क्या है लोन का नियम

अगर किसी की उम्र 70 साल है, तो आपको लिया गया लोन 60 किस्त यानी 5 साल में पूरा अमाउंट चुकाना होगा. वहीं अगर आपकी उम्र 75 साल से आधिक है, तो आपको 24 किस्त यानी दो सालों के अंदर लिए गए लोन का पूरा अमाउंट चुकाना होगा,

Advertisement

वहीं 70 साल उम्र के व्यक्ति को इस स्‍कीम के तहत कम से कम 25 हजार और ज्यादा से ज्यादा 10 लाख रुपये तक लोन के रूप में मिलते हैं. इसके अलावा पेंशन का 18 गुना राशि भी लोन के रूप में मिल सकती है.

इसके अलवा डिफेंस पेंशनर्स को उनकी पेंशन का 20 गुना तक पर्सनल लोन के रूप में मिल जाता हैं.

Advertisement

इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक से पर्सनल लोन लेने पर डॉक्‍यूमेंटेशन चार्जेज के रूप में 500 रुपए+जीएसटी लिया जाता है.

कैसे करें एसबीआई से लोन के लिए अप्लाई

अगर आप एसबीआई बैंक से पेंशन लोन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इसका टोल फ्री नंबर 1800-11-2211 डायल करके सभी जानकारी प्राप्त करसकते हैं. इसके अलावा इसी नंबर के जरिए आप लोन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं.

Advertisement

इसके अलावा आप एसबीआई बैंक में एसएमएस के जरिए भी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आपको 7208933145 पर 'PERSONAL' टाइप करके एसएमएस भेजना होगा. वहीं 7208933142 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर बैंक से बैक कॉल करवा के भी लोन के लिए अप्लाई किया जा सकता है.