नई दिल्ली: नवंबर तक अगर आप फ्री में राशन लेना चाहते हैं तो ये खबर जरुर पढ़ें। अगर आपने अभी तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है तो 30 सितंबर से पहले करा लें। नहीं तो इस तारीख के बाद जिनका राशनकार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं होगा उनको राशन मिलने में दिक्कत हो सकती है। इन जगहों पर काम आता है Ration Card, जान लें आप भी फायदे में रहेंगे ये भी पढ़ें
देशभर में जारी महामारी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारीख को पिछले दिनों आगे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। वहीं केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने बताया है कि जिन भी लोगों ने 30 सितंबर तक अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया तो उनको राशन सरकार की ओर से उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। तो चलिए हम आपको आज घर बैठे आधार को राशन कार्ड से लिंक करने का तरीका बताएंगे।
- सबसे पहले आप यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) की आधिकारिक वेबसाइट- uidai.gov.in पर जाएं। उसके बाद यहां 'Start Now' ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब अपनी एड्रेस डिटेल- जिला और राज्य भरने का काम आप करें। मौजूद विकल्पों में से राशन कार्ड बेनिफिट टाइप का चयन कर लें और राशन कार्ड स्कीम को चुनें।
- अब अपना राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दर्ज कर दें। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। ओटीपी भरने का काम आप करें।
- स्क्रीन पर प्रोसेस पूरा होने का एक नोटिफिकेशन नजर आएगा। इसे पोस्ट कर दें। जिसके बाद आपका आवेदन वेरिफाइ हो जाएगा और सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन के बाद राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक्ड होने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक कुल 23.5 करोड़ राशन कार्ड्स में से 90 फीसदी राशन कार्ड ही आधार से लिंक किए जा चुके हैं। 80 करोड़ लाभार्थी परिवार में से कम से कम किसी एक सदस्य का आधार राशन कार्ड से लिंक किया जा चुका है।
देश में एक जून से 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी सेवा 'वन नेशन-वन राशन कार्ड' शुरू हो चुकी है। इस बात की भी जानकारी दें कि यह योजना आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब हिमाचल प्रदेश और दमन-दीव में पहले से लागू है। वहीं, अब चार नए राज्यों में भी इसे लागू किया जा रहा है। ये चार राज्य जम्मू कश्मीर, मणिपुर, नागालैंड और उत्तराखंड हैं। मार्च 2021 तक वन नेशन, वन राशन कार्ड की व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान