नई दिल्ली: आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। आधार कार्ड आज की तारीख में सबसे अहम डॉक्यूमेंट्स में गिना जाता है। ऐसे में आधार की हमेशा कहीं न कहीं जरूरत पड़ती रहती है। आधार कार्ड में मौजूद आपकी जानकारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। यह भारत में एक वैध पहचान पत्र, पते का सबूत और आयु का सबूत होता है। Free में बनवाएं बच्चों का आधार कार्ड, जानिए क्या है तरीका ये भी पढ़ें
लोगों के लिए आधार कार्ड को और प्रासंगिक बनाने के लिए सरकार ने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने के कॉन्सेप्ट की शुरुआत की थी। आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कराना पूरी तरह वैकल्पिक है। हालांकि, लेनदेन को आसान बनाने के लिए आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कराना ठीक है। अगर आपका आधार बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएगें जिसके जरिए आप अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट के साथ लिंक करा सकते हैं।
नेट बैंकिंग भी एक सरल तरीका है जिससे आधार और बैंक अकाउंट को लिंक किया जा सकता है। जी हां अगर आप अपने बैंक द्वारा ऑफर की गई नेट बैंकिंग सुविधा के लिए रजिस्टर्ड हो, तो आप कुछ आसान स्टेप्स में आधार कार्ड को बैंक अकाउंट के साथ लिंक करा सकते हैं। सबसे पहले आपको अपने नेट बैंकिंग अकाउंट में जाना होगा, लॉग-इन करना होगा और निर्देशों का अनुसरण करना होगा। उसके बाद सफलतापूर्वक वेरीफाई हो जाने के बाद लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
आप चाहें तो अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से अपने बैंक के एप को डाउनलोड करके भी इसके जरिए अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करा सकते हैं। आपकी जानकारी और सहुलियत के लिए बता दें कि मौजूदा समय में लगभग हर बैंक का एक मोबाइल एप होता है।
बैंक ब्रांच में जाकर आप आधार कार्ड को बैंक अकाउंट के साथ लिंक करा सकते हैं। वहां आपको एक आवेदन फॉर्म भरना होगा, जिसमें अपना नाम, उम्र, जन्मतिथि, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर और आधार नंबर आदि की जानकारी देनी होगी। बैंक आपकी जानकारी को वेरीफाई करेगा और उसके बाद आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट के साथ लिंक हो जाएगा।
इन सब में सबसे आसान तरीका एक ये भी है कि ग्राहक अपने बैंक एटीएम पर जाकर भी बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने की सुविधा केवल डेबिट कार्ड्स पर ही उपलब्ध होती है, जो कि आपके बैंक खाते के लिए जारी किया जाता है।
- सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं। उसके बाद अब आधार सर्विसेज टैब में से माई आधार को चुनें और उसके बाद 'Check Aadhaar/Bank Linking Status' पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा, जहां आपको 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर और और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। अब आपको 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करना होगा। यह ओटीपी 10 मिनट के लिए वैध होगी।
- अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुई ओटीपी को दर्ज करना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा। अब स्क्रीन पर आपको लिंकिंग का स्टेटस दिख जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान