LIC unclaimed Amount: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) के अनक्लेम अमाउंट में करोड़ों रुपये पड़े है. यह पैसे पॉलिसी होल्डर्स का ही होता है. लेकिन एक सीमा के भीतर जब इन पर क्लेम करने वाला कोई नहीं होता, तो इन्हें अनक्लेम में शमिल कर दिया जाता है. दरअसल एलआईसी की ज्यादा लंबे अवधि वाले स्कीम ऑफर करती है, लेकिन कभी कभी पॉलिसी होल्डर पैसा जमा नहीं कर पाता और ना ही पॉलिसी सरेंडर करता है. ऐसी स्थिति में पॉलिसी होल्डर के पैसे एलआईसी के पास ही रहे जाते हैं और बाद में यहीं पैसेअनक्लेम अमाउंट में शामिल हो जाते हैं. चलिए जानते है कि कैसे आप यह जान सकते हैं कि इन अनक्लेम राशि में आपका पैसा तो नहीं और कैसे आप इन्हें क्लेम कर सकते हैं.
अगर कोई पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है और उसका नॉमिनी पर सालों तक रकम को क्लेम ना करें, तो ऐसी स्थिति में भी पैसा अनक्लेम अमाउंट में शामिल हो जाते हैं.
कैसे करें अनक्लेम अमाउंट चेक
एलआईसी पॉलिसी होल्डर को उनसे जुड़ी जानकारी देखने की सुविधा देता है. पॉलिसी होल्डर ऑनलाइन डेथ क्लेम, मैच्योरिटी क्लेम, प्रीमियम रिफंड या फिर किसी और प्रकार की अनक्लेम्ड अमाउंट को ऑनलाइन चेक कर सकता है. इस अनक्लेम अमाउंट को चेक करने के लिए आपको नीचें दिए गए स्टेप को ध्यान से फॉलो करना होगा
स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
स्टेप 1- सबसे पहले आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
स्टेप 2- इसके बाद सबसे नीचे आएं और यहां दिए Unclaimed Amounts of Policyholders ऑप्शन को चुनें. स्टेप 3- इसके बाद एक स्क्रीन ऑपन होगी, जिसमें आपको पॉलिसी नंबर, पॉलिसीहोल्डर का नाम, जन्मतिथि और पैन कार्ड नंबर की जानकारी देनी होगी.
स्टेप 4- ये जानकारी देने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना होगा. अगर एलआईसी में आपका कोई अनक्लेम या क्लेम अमाउंट रहता है, तो आपका यह दिख जाएगा.
कैसे करेंगे अनक्लेम अमाउंट क्लेम
अगर आपको कोई अनक्लेम राशि दिखती है, तो इसे क्लेम करने के लिए आपको एलआईसी के ऑफिस में संपर्क करना होगा. इसके लिए आपको सबसे पहले आवेदन करना होगा. इसके साथ ही केवाईसी देना होगा, मांगे गए दस्तावेज भी जमा करने होंगे.
इन सब को जमा करने के बाद आपकी अनक्लेम राशि के भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और कुछ दिनों में आपका पैसा पॉलिसी से बैंक खाते में आ जाएगा.
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय