नई दिल्ली: अपने बच्चों के लिए निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। सबसे पहली बात की बच्चों के नाम का निवेश का सोच रहें हैं लेकिन इस बात का कंफ्यूजन है कि कहां इन्वेस्ट करें तो बिल्कुल परेशान न हो। आप एलआईसी की स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। जहां निवेश कर आप बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं। देश की सबसे भरोसेमंद कंपनी एलआईसी बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों के भविष्य को भी सिक्योर करती है। एलआईसी का न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान खास बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। LIC : साल में मात्र 100 रुपये देकर पाएं जीवनभर का बीमा, जानिए डिटेल
बच्चों का भविष्य सुरक्षित होने का भरोसा
इस समय भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड कई सारे ऐसे जीवन बीमा प्लान चलाता है, जिनमें लोगों को कम निवेश में अच्छा रिटर्न पॉलिसी के मैच्योर होने पर मिलता है। वहीं मेच्योरिटी पर रिटर्न भी अच्छा-खासा मिलता है। यही वजह है कि देश में ज्यादातर परिवारों ने लाइफ इन्श्योरेंस की कोई न कोई पॉलिसी जरूर ले रखी है। इसकी सबसे बड़ी ख़ास बात यह है कि कस्टमर अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी पालिसी में निवेश कर सकता है। एलआईसी के पास व्यस्कों से लेकर बच्चों तक के लिए ऐसी पॉलिसी हैं जिनके जरिए ग्राहक अपना व बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। बच्चों का न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान पॉलिसी के जिसके जरिए आप अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर सकते है।
न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान के लिए एलआईसी ने कुछ खास शर्तों को शामिल किया है। एलआईसी के न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक प्लान का कुल टर्म 25 साल का होता है। इस बीमा को लेने की न्यूनतम आयु 0 वर्ष है। यानि हाल में पैदा हुआ बच्चा भी इस स्कीम में शामिल हो सकता है। वहीं बीमा लेने की अधिकतम आयु 12 वर्ष है। यहां न्यूनतम बीमा राशि 10,000 रुपए है। अधिकतम निवेश राशि की कोई सीमा नहीं है। वहीं किसी भी अनहोनी की दाशा में प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर-ऑप्शन भी उपलब्ध है।
- एलआईसी न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक पॉलिसी को लेने की न्यूनतम आयु 0 वर्ष और अधिकतम आयु 12 वर्ष है।
- पॉलिसी की मिनिमम राशि 10 हजार रुपए और अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।
- एलआईसी न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक पॉलिसी में प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर-ऑप्शन भी है मौजूद।
- एलआईसी के न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक प्लान का कुल टर्म 25 साल का होता है।
इस प्लान के तहत एलआईसी बच्चे के 18 साल, 20 साल और 22 साल के होने पर बेसिक सम इंश्योर्ड की 20-20 प्रतिशत राशि का भुगतान करती है। शेष 40 प्रतिशत राशि का भुगतान पॉलिसी होल्डर के 25 साल पूरे होने पर किया जाएगा। इसके साथ ही सभी तरह के बकाया बोनस का भुगतान किया जाएग। पॉलिसी मैच्योरिटी के समय (बीमाधारक की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु नहीं होने पर) पॉलिसीधारक को बीमा राशि का बचा हुआ 40 फीसदी बोनस के साथ मिलेगा। बात करें अगर डेथ बेनिफिट के नियम के बारें में तो इस पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु की स्थिति में बीमा राशि के अलावा निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस और अंतिम अतिरिक्त बोनस दिया जाता है। डेथ बेनिफिट कुल प्रीमियम पेमेंट का 105 फीसदी से कम नहीं होगा।
- आपका आधार कार्ड /पैन कार्ड एव एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड लाइट बिल।
- बिमाधारक की मेडिकल दस्तावेज पहले और अभी के सारे।
- बिमाधारक को आवेदन का फॉर्म भरना होगा उसके माता पिता भी प्रपोजल फॉर्म भर सकते है।
- अगर बच्चे की उम्र कम हो या फिर पालिसी की अंकित राशि ज्यादा हो तो इसके लिए लीछ मेडिकल टेस्ट भी ले सकती है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित