नई द‍िल्‍ली: अगर आप इस समय निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें। निवेश का सोच रहें हैं लेकिन इस बात का कंफ्यूजन है कि कहां इन्वेस्ट करें तो बिल्कुल परेशान न हो। आप एलआईसी की स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। जहां निवेश कर आप बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं। LIC :10वीं पास भी ऐसे कर सकते हैं मोटी कमाई, जानि‍ए कैसे करें अप्लाई ये भी पढ़ें

Advertisement

मेच्योरिटी पर म‍िलेगा अच्‍छा रिटर्न
इस समय भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड कई सारे ऐसे जीवन बीमा प्लान चलाता है, जिनमें लोगों को कम निवेश में अच्छा रिटर्न पॉलिसी के मैच्योर होने पर मिलता है। एलआईसी सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसकी पॉलिसी में निवेश करने से एक्सीडेंट से लेकर किसी तरह के खतरे में जहां बीमा की सुविधा मिलती है। वहीं मेच्योरिटी पर रिटर्न भी अच्छा-खासा मिलता है। यही वजह है कि देश में ज्यादातर परिवारों ने लाइफ इन्श्योरेंस की कोई न कोई पॉलिसी जरूर ले रखी है। इसकी सबसे बड़ी ख़ास बात यह है कि कस्टमर अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी पालिसी में निवेश कर सकता है।

Advertisement

थोड़ी बचत बड़ा फायदा

अगर आप चाहते हैं कि थोड़ा बहुत निवेश करें और ढेर सारा रिटर्न मिले तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। इसके लिए एलआईसी ने एक प्लान लॉन्च किया है. जिसका नाम एलआईसी न्यू मनी बैक पॉलिसी है। आइए, जानते हैं एलआईसी के इस नए प्लान की खासियत के बारे में। एलआईसी का यह मनी बैक प्लान एक नॉन लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। जो कि गारंटीड रिटर्न और बोनस मिलता है। इस प्लान की खासियत ये है कि इसमें बीमा कराने वाले को हर साल 5 साल में मनी बैक, मैच्योरिटी में बेहतर रिटर्न, साथ ही टैक्स इंश्योरेंस बेनिफिट भी मिलता है।

160 रुपये निवेश पर पाएं 23 लाख रुपये

इस प्लान को लेने के आपके पास 20 साल और 25 साल के 2 ऑप्शन मिलेंगे। यह पॉलिसी पूरी तरह से टैक्स फ्री पॉलिसी है। इसके साथ ही इसके ब्याज, प्रीमियम पेमेंट और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इस प्लान में अगर आप 25 साल तक अगर आप हर दिन 160 रुपये निवेश करते हैं तो 25 साल बाद आपको 23 लाख रुपये तक मिलेंगे।

जानि‍ए कौन ले सकता है पॉलिसी

एलआईसी के मुताबिक, इस प्लान को 13 साल से लेकर 50 साल तक का कोई व्यक्ति ले सकता है। इस प्लान में हर पाचवें साल में यानी 5वें साल, 10वें साल, 15वें साल, 20वें साल पर 15 20 फीसदी मनी बैक मिलेगा। लेकिन यह तभी होगा जब प्रीमियम का कम से कम 10 फीसदी जमा हो जाएगा। इसके साथ मैच्योरिटी पर निवेशकों को बेनस दिया जाएगा। कुल 10 लाख रुपये के इस प्लान में एक्सिडेंटल डेथ का लाभ भी मिलेगा। मैच्योरिटी होने पर निवेशकों को बेनस भी दिया जाएगा।

ऐसे चेक करें एलआईसी अनक्‍लेम्‍ड अमाउंट
  • इसके ल‍िए सबसे पहले एलआईसी की वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।
  • आपको पेज के सबसे नीचे वाले हिस्से में लिंक की तलाश करनी होगी।
  • अगर आपको इसे खोजने में दिक्कत होती है तो होम पेज के दाएं कोने पर 'सर्च' टैब में अनक्‍लेम्‍ड अमाउंट टाइप करें।
  • इसके बाद आप इस लिंक https://customer.onlinelic.in/LICEPS/portlets/visitor/unclaimedPolicyDues/UnclaimedPolicyDuesController.jpf पर क्लिक करें।
  • अब अपनी डिटेल भर कर चेक करें।
  • जानकारी के ल‍िए बता दें कि यदि आपको पता चले कि आपकी एलआईसी पॉलिसी में आपका भी कुछ लावारिस बीमा धन हैं, तो आप या लाभार्थी सीधे एलआईसी से संपर्क कर सकते हैं और राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कंपनी केवाईसी जैसी औपचारिकताएं पूरी कर लावारिस देय भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर देती है। आपको बता दें कि किसी भी धोखाधड़ी के दावों से बचने के लिए केवाईसी अनिवार्य है।